मैराथन को हरी झंडी दिखाकर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने किया रवाना : धावकों का बढ़ाया उत्साह

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 25 दिसम्बर : कांगड़ा कार्निवाल 2025 के तहत आयोजित मैराथन को हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने साई स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर विधिवत रूप से रवाना किया। मैराथन के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।No photo description available.
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने मैराथन धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को नशे से दूर रखने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कांगड़ा कार्निवाल न केवल जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि खेल एवं स्वास्थ्य से जुड़े आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है। उप मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।May be an image of one or more people and text
मैराथन के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा, यातायात तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मैराथन साई स्टेडियम से सर्किट हाउस, कोतवाली बाजार, खनियारा, रक्कड, दाडी होते हुए वापिस साई स्टेडियम में समाप्त हुई।
मैराथन के दौरान धावकों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे रूट पर जगह-जगह शहरवासियों ने धावकों का उत्साह बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आए धावकों ने भी भाग लिया, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की पहचान मिली और कांगड़ा कार्निवाल की गरिमा और बढ़ी।May be an image of one or more people and text
इस अवसर उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, मेयर नगर निगम मेयर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी,
उपायुक्त हेम राज बैरवा, आयुक्त नगर निगम जफर इकबाल, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।
000

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साच को मिली उप-तहसील की सौगात, कार्य करना किया शुरू

10 पंचायतों के ग्रामीणों को किलाड़ के चक्करों से मिली मुक्ति मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई थी घोषणा एएम नाथ। पांगी (चंबा) :  जिला चंबा के दुर्गम जनजातीय उपमंडल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाही महात्मा गिरोह – चिट्टा तस्करी करता था पिंजौर से हिमाचल के लिए

एएम नाथ। शिमला : अंतरराज्यीय चिट्टा गिरोह का सरगना शाही महात्मा ही हिमाचल में मादक पदार्थ तस्करी को अंजाम देता था। 18 सितंबर 2024 को एएनटीएफ (एफयू) सीआईडी की टीम ने जम्मू-कश्मीर निवासी आरोपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सूबेदार से साढ़े दस लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 1 जनवरी : पिछले दिनों गढ़शंकर के बीत इलाके के शेखोंवाल गांव के पूर्व सूबेदार के साथ साढ़े दस लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के विरुद्ध साइबर क्राइम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विस्थापित कश्मीरियों के लिए लोकसभा चुनाव में  मतदान की विशेष सुविधा – DC अनुपम कश्यप

 विस्थापित कश्मीरी नागरिक फॉर्म-M और फॉर्म-12C भरकर सम्बंधित इआरओ के पास करवाएं जमा* शिमला 30 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!