मैहतपुर चौकी को थाना बनाने पर सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का जताया आभार

by

ऊना, 2 दिसंबरः ऊना विस क्षेत्र के तहत मैहतपुर चौकी को स्तरोन्नत कर पुलिस थाना बनाने पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश मंत्रिमंडल ने मैहतपुर थाना स्वीकृत किया है, जिसके लिए ऊना विस क्षेत्र की समस्त जनता धन्यवादी है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर पंजाब की सीमा के साथ लगता क्षेत्र है, इसलिए यहां थाना खुलना सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि थाना बनने से यहां पर पुलिसकर्मियों के विभिन्न श्रेणियों में 19 पद भी सृजित किए जाएंगे, जिसे भी सरकार ने स्वीकृति प्रदान की है।
वहीं मैहतपुर में थाना खुलने पर नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा की अध्यक्ष अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी, बीएस चंदेल, पार्षद विपन राणा, बनवारी लाल, सोमनाथ, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश काकू, पूर्व अध्यक्ष मंजू चंदेल, विनोद कुमार बोदू, आशा कुमारी, पवन कुमार पन्ना, बलविंदर बैंस, बिंदर कौर, पुनीत भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सुखदेव सुक्खू, उपाध्यक्ष भाजपा पहुलाल भारद्वाज, पंडित हरीश पराशर, शहरी इकाई अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद दीदार सिंह तथा अरविंद बॉबी ने भी प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मैहतपुर थाना बनाने में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का विशेष प्रयास रहा है, जिनके मार्गदर्शन में ऊना विस क्षेत्र में पूरे प्रदेश में मॉडल के रूप में उभर रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2.42 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेगी पेंशनः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने केलांग से किया इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ

लाहौल-स्पीति के स्कूलों में सर्दियों में होंगी छुट्टियांः मुख्यमंत्री एएम नाथ , अजायब सिंह बोपाराय । केलांग :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग में इंदिरा गांधी प्यारी महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
हिमाचल प्रदेश

सेना भर्तीः स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य से हस्ताक्षरित होना अनिवार्य

ऊना : इंदिरा स्टेडियम ऊना में 17 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली सेना भर्ती प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, शिमला, सोलन, किन्नौर व सिरमौर के युवाओं ने भारी संख्या में आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलांखवाला में 11 से 18 अप्रैल तक होगी भागवत कथा

प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य 108 श्री महंत साध्वी ऋषि गिरी जी महाराज सुनाएंगे कथा बद्दी, 9 अप्रैल (तारा) : नगर निगम बद्दी के तहतप लांखवाला में कौशल निवास नजदीक अपना घर अपार्टमेंट्स में...
Translate »
error: Content is protected !!