मैहला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर बच्चे को पीटने का आरोप

by

एएम नाथ। चम्बा : विकास खंड मैहला के सुनारा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर स्कूल के बच्चे को पीटने का आरोप परिजनों ने लगाया है। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में एक शिक्षक ने उनके बच्चे को पीटा है। जिसके कारण उसके कान का पर्दा फट गया था उसका आपरेशन करना पड़ा। अब मैडीकल कालेज में बच्चे का उपचार चल रहा है। माता- पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि शिक्षक अकसर बच्चों के साथ मारपीट करता है तथा बच्चों को पढ़ाने में कम ही रूचि रखता है। जिसके कारण काफी बच्चे पढ़ाई में कमजोर हो गए हैं। इस बारे में कई बार शिक्षक से स्कूल में जाकर बात भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिससे अब यह नौबत आ गई है कि उनके बेटे के साथ मारपीट करके कान का पर्दा भी फाड़ दिया है। उन्होंने शिक्षा विभाग से शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

——————————–
शिक्षक ने कहा आरोप निराधार, उनके खिलाफ रची जा रही साजिश

उधर आरोपित स्कूल के शिक्षक ने बताया कि जो आरोप निराधार, उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। जिस बच्चे को पीटने का आरोप लगाया गया है वह बच्चा 23 अक्तूबर के बाद स्कूल ही नहीं आया है। आरोप लगाने वाली बच्चे की माता व दादी दोनों स्कूल में मिड डे मील वर्कर हैं तथा स्कूल नहीं आ रहे हैं। जिससे दोपहर का भोजन बनाने में दिक्कत हो रही है। इस बारे में 2 बार स्कूल न आने का स्पष्टीकरण मांगने के बाद नोटिस भी निकाला गया। 24 व 25 अक्तूबर को नोटिस निकाला गया है। स्कूल की एस.एम.सी. कमेटी के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों को भी इस बारे में जानकारी देकर कागजी औपचारिकता पूरी की गई है। वहीं मिड डे मील वर्करों के बारे में सी.एच.टी. को भी जानकारी प्रेशित की गई है ताकि विभागीय कार्यवाई की जाए। स्कूल में पढ़ाई से लेकर अन्य पूरी जिम्मेवारी उनकी है ऐसे में उनके खिलाफ साजिस रची जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डगवार दूध प्रसंस्करण संयंत्र के लिए 201 करोड़ रुपये जारी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ।  कांगड़ा  : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि जिला कांगड़ा के डगवार में दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने के लिए 201 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं। यह संयंत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के राज्यसभा जाने का सपना तोड़ रही कांग्रेस : वॉटर सैस के खिलाफ़ पेश होने वाले वकील को राज्यसभा भेजने पर क्या बोलेंगे मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने टिकट दिया जो हमेशा किसी न किसी विवादों में रहे बीजेपी ने हर्ष महाजन को बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार कांग्रेस के नेता अंतरात्मा की आवाज़ सुनकर देंगे बीजेपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद ऊना को राष्ट्र स्तर पर मिले पुरस्कार से कर्तव्य परायणता की मिलेगी प्रेरणा – नीलम कुमारी

ऊना : जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक आज जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद के आय व्यय का ब्यौरा रखा गया। वहीं जिला के समस्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिवाली के दिन बेटे ने मां का गला रेता : बेरहमी से कत्ल

चंडीगढ़ : सोमवार सुबह एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया। आरोप है कि पीड़ित महिला के बेटे ने ही चाकू से गला रेत कर मां की हत्या कर दी और फरार...
Translate »
error: Content is protected !!