मैहला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को PMMVY और मिशन जीवन उपहार पर दिया गया प्रशिक्षण

by

पात्र महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, मैहला में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

कुपोषण मुक्त बचपन और मातृ स्वास्थ्य पर फोकस, 40 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। चंबा : महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा के अंतर्गत मैहला में बाल देखरेख संस्थान परिसर में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) मैहला अक्षय कुमार ने की। प्रशिक्षण का आयोजन आईपी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया गया, जिसमें विभागीय अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक नीलम देवी, पोषण अभियान के खंड समन्वयक संजय कुमार, 40 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आईपी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड से अजय कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों के अधिकतम पंजीकरण को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा किया जाए। उन्होंने योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था और रिपोर्टिंग संबंधी विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी साझा की।
सीडीपीओ अक्षय कुमार ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता और उससे जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र महिलाओं तक समय पर योजना का लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है और इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान खंड समन्वयक संजय कुमार तथा वृत्त सुपरवाइजर नीलम कुमारी ने मिशन जीवन उपहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों की पहचान, निगरानी और उन्हें आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि क्षेत्र का कोई भी कुपोषित बच्चा चिन्हित होने से न छूटे। प्रशिक्षण में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक सचिवों के साथ की हाई लेवल मीटिंग : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को लंबित विकासात्मक परियोजनाओं को प्राथमिकता पर पूरे करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सभी सचिवों को लक्ष्य निर्धारित कर अपने विभागों की परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को इनका अधिक से...
हिमाचल प्रदेश

18 से 45 वर्ष तक के युवाओं को 60 लाख रूपये की परियोजना लागत पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान दिया जा रहा

पूर्वी कला मंच और आरके कला मंच ने बताई सरकार की योजनाएं ऊना, 24 फरवरी: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों आरके कला मंच चिंतपूर्णी तथा पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?

नई दिल्ली : संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत हुई, लेकिन पहला ही दिन भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया. एक तरफ संसद के भीतर विपक्ष के तीखे विरोध के कारण लोकसभा और राज्यसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर : उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध...
Translate »
error: Content is protected !!