मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से लोगों ने की भेंट

by

सीवरेज का कार्य धीमी गति से होने के कारण हो रही परेशानी

विधायक डॉ. जनक राज ने जल्द समस्याओं से छुटकारा दिलाने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। मैहला (चंबा) :  मैहला व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने आज मैहला में संपर्क मार्ग की दुर्दशा पर विधायक डॉ. जनक राज से भेंट की। उन्होंने जिला प्रशासन और जल शक्ति विभाग पर पंचायत की अनदेखी के आरोप लगाए हैं। सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। इससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने सीवरेज कार्य को शीघ्रता से पूरा करने की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा कि बारिश से रास्तों में कीचड़ भरने से बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है, वहीं स्थानीय लोगों की गाड़ियां भी खराब हो रही हैं। इसके बावजूद विभाग और प्रशासन निष्क्रिय बने हुए हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों में भी रोष है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क की इस स्थिति से नागरिक खासे नाराज हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी सड़क नहीं सुधर पाई है। विधायक डॉ. जनक राज ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे जल्द प्रशासन से मिल कर इसका स्थाई हल करवाने कि कोशिश करेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी सख्त आदेश दिए कि समस्याओं का जल्द से जल्द हल करवाएं, ताकि लोगों को दिक्क़तों का सामना न करना पड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरिद्वार में आचार्य अमित शास्त्री व आदेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य गंगा आरती संपन्न

“हर हर गंगे” के जयकारों से गूंजा गंगा घाट, श्रद्धालुओं ने मां गंगा से मांगी सुख-समृद्धि हरिद्वार/चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) : धर्मनगरी हरिद्वार के पावन गंगा घाट पर आचार्य पंडित अमित शास्त्री एवं आचार्य पंडित आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनसीसी छात्रों ने रैली के माध्यम से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

ऊना: 7 सितंबर – सुव्यवस्थित मतदाता निवार्चक शिक्षा एवं सहभागिता कार्यक्र के अंतर्गत आज मतदाता पंजीकरण जागरूकता हेतू राजकीय महाविद्यालय ऊना के एनसीसी कैडटों द्वारा रैली का अयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली राजकीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ आधारभूत अधोसंरचना के निर्माण पर दिया जा रहा बल

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए 94.46 करोड़ रुपये की धनराशि जारी एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र परिवर्तनकारी दौर का साक्षी बन रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 करोड़ के बजट से ज्वालामुखी मंदिर का विकास व सौंदर्यकरण किया जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल। ज्वालामुखी:  हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में माता के दरबार में पंचम नवरात्रि पर हाजिरी लगाई और विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त...
Translate »
error: Content is protected !!