हरिद्वार में आचार्य अमित शास्त्री व आदेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य गंगा आरती संपन्न

by

“हर हर गंगे” के जयकारों से गूंजा गंगा घाट, श्रद्धालुओं ने मां गंगा से मांगी सुख-समृद्धि

हरिद्वार/चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) : धर्मनगरी हरिद्वार के पावन गंगा घाट पर आचार्य पंडित अमित शास्त्री एवं आचार्य पंडित आदेश शर्मा के नेतृत्व में श्रद्धा, आस्था और भक्ति भाव से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां गंगा का पूजन किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
गंगा आरती के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “हर हर गंगे” और “जय श्री राम” के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने दीपों की रोशनी के बीच मां गंगा से देश और समाज में सुख, शांति, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
आचार्य पंडित आदेश शर्मा ने कहा कि गंगा आरती भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। गंगा आरती लोगों के मन में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक शांति और धर्म के प्रति श्रद्धा का संचार करती है।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ आरती में भाग लिया और धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजन के अंत में मां गंगा की महिमा का गुणगान करते हुए सभी ने समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कल नामांकन का आखिरी दिन : हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी होगा कौन

विधानसभा चुनाव नामांकन पत्र भरने का कल आखिरी दिन है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान अभी भी यह तय नहीं कर पाई कि पार्टी का हमीरपुर से प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही। जिससे पार्टी की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आठवी कक्षा तक के सभी निजी विद्यालय 30 अप्रैल से पूर्व भेजें अपने मान्यता आवेदन : उप निदेशक

एएम नाथ।  धर्मशाला, 23 जनवरी: उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारम्भिक ने जानकारी दी कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 तथा निशुल्क एंव अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2011 में निहित प्रावधानों के अनुसार पहली से आठवी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 पदों पर भर्ती के लिए AIMS बिलासपुर आवेदन मांगे : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रतिनिधि विकास कार्यों को दें प्राथमिकता : कुलदीप पठानिया , ..m.भटियात में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से विधानसभा अध्यक्ष ने किया संवाद

जनसेवा और क्षेत्र का विकास हो जनप्रतिनिधियों की सर्वोच्च प्राथमिकता : पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सोमवार को भटियात विकासखंड के नव निर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं...
Translate »
error: Content is protected !!