मोइला वाहिदपुर में निशुल्क जांच कैंप में 210 मरीजों की जांच 

by
गढ़शंकर, 6 अप्रैल: माता कर्म कौर बैंस की याद को समर्पित अवतार सिंह बैंस, अमनदीप सिंह बैंस के नेतृत्व में पहला आंखों का निशुल्क जांच कैंप गुरुद्वारा शहीदां गांव मोइला वाहिदपुर में भाई कन्हैया जी ट्रस्ट होशियारपुर के सहयोग से आयोजित किया गया। कैंप का उद्घाटन शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह लाली बाजवा ने किया। कैंप दौरान 210 मरीजों की जांच की गई जिनको निशुल्क दवाइयां तथा ऐनकें वितरित की गई। 22 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चुना गया, जिनके ऑपरेशन 11 अप्रैल को भाई कन्हैया जी चैरिटेबल ट्रस्ट होशियारपुर में होंगे। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, मक्खन सिंह वाहिदपुर, राजवीर सिंह मोइला, कुलवरन सिंह पीटीआई, सुखविंदर सिंह सरपंच, हरप्रीत सिंह हैप्पी सरपंच, बीबी परमजीत कौर सरपंच, अमरतेग सिंह, मनवीर सिंह राय, रणवीर सिंह बेदी, दविंदर सिंह बाहोवाल, अमरजीत सिंह सिंबली, इकबाल सिंह बेदी, परमिंदर सिंह प्रधान गुरुद्वारा शहीदां, अजय कुमार बिल्ड़ों, सुखविंदर सिंह रुड़की खास व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के साथ-साथ युवाओं के विदेश की तरफ रुख पर जताई चिंता : सांसद मनीष तिवारी ने गिलको वैली में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

रूपनगर, 10 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल और कसरत हमें तंदुरुस्त बनाते हैं और एक सेहतमंद व्यक्ति अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारियां...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU ने पटियाला में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की

नवांशहर :  आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब CITU की जिला प्रेसिडेंट बलजीत कौर, जनरल सेक्रेटरी लखविंदर कौर नवांशहर और कैशियर जसवीर कौर ने प्रेस को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करके बताया कि आज रात PRTC...
article-image
पंजाब

लड़ाई झगडे क़े केस में 20 हजार रिश्वत लेते एएसआई को विजिलेंस ने किया ग्रिफ्तार

बठिंडा  :  विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ASI को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी ASI की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है जोकि बठिंडा जिले के थाना तलवंडी साबो में...
Translate »
error: Content is protected !!