मोगा पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, जग्गा धुरकोट गिरोह के 7 लोग गिरफ्तार

by

मोगा: पंजाब में मोगा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल को विदेशी हैंडलर जग्गा धुरकोट संचालित कर रहा था और पुलिस ने गिरोह के कुल 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर साझा की।

गौरतलब है कि पकड़े गए जग्गा धुरकोट गिरोह का संबंध कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से है। जग्गा धुरकोट पंजाब में लोगों से जबरन वसूली करने में शामिल है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उसका गिरोह राज्य में डकैती और अन्य अपराधों की योजना बना रहा था, जिसे सफलतापूर्वक टाला गया है। 7 गुर्गों की गिरफ्तारी के साथ ही 5 पिस्तौल (32 बोर) के साथ 8 कारतूस और मैगजीन बरामद की गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसागर मित्तल समाज सेवा और रोजगार सृजन के क्षेत्र में निभा रहे हैं महत्वपूर्ण भूमिका : खन्ना

मित्तल के जन्मदिन पर खन्ना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई होशियारपुर, 6 अगस्त। पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक्टर निर्माता सोनालिका ग्रुप के वाइस चेयरमैन अमृतसागर मित्तल को उनके जन्मदिवस के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस पार्टी गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री आनंदपुर साहिब में मिलाने के प्रस्ताव को बर्दाश्त नहीं करेगी

गढ़शंकर  :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंकज किरपाल एडवोकेट ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार द्वारा गढ़शंकर को नए प्रस्तावित ज़िले श्री...
article-image
पंजाब

ट्रैवल एजेंट्स को पंजाब सरकार की चेतावनी : 271 को भेजा नोटिस

चंडीगढ़ : अमेरिका से डिपोर्ट हुए कई भारतीयों ने बताया था कि उन्होंने अमेरिका जाने के लिए ट्रैवल एजेंटों को काफी पैसे दिए थे। लेकिन इतने पैसे लेने के बाद ये ट्रैवल एजेंट इन...
Translate »
error: Content is protected !!