सिद्धू का हाईकमान को अल्टीमेटम! पत्नी के बयान पर विवाद : नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मांगा टाइम

by

पंजाब कांग्रेस में अब पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू भी मैदान में उतर आए हैं। अपनी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर हुए विवाद के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांगा है।

जिसमें सिद्धू हाईकमान की किसी भी कार्रवाई से पहले अपना पक्ष रखना चाहते हैं।

दूसरी ओर, कांग्रेस हाईकमान ने डॉ. नवजोत कौर के मुख्यमंत्री को 500 करोड़ रुपये देने वाले बयान की जांच के लिए एक हाई-लेवल कमेटी बनाई है। इसकी अगुवाई पार्टी के पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल करेंगे। बाकी सदस्यों के बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों पर हाईकमान ने कड़ा रुख अपनाया है। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल से डिटेल्ड रिपोर्ट मांगी है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के अंदर इस विवाद से हाईकमान नाराज है।

हालांकि, उनके पति नवजोत सिद्धू ने अभी तक इस मामले पर मीडिया को कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उनके अमृतसर जाने और बाद में मुंबई जाने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन वे मीडिया में नहीं दिखे। पंजाब की राजनीति से दूर वे पहले सोशल मीडिया के ज़रिए बोल्ड बयान देते थे, लेकिन इस मुद्दे पर चुप रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
पंजाब

6 महीने से AIG फरार – बर्खास्त एआइजी राजजीत को भगौड़ा करार करने की तैयारी : प्रॉपर्टी सीज करने के आदेश जारी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस से बर्खास्त एआइजी राजजीत को भगौड़ा करार करने की तैयारी कर ली गई है। स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से इस मामले में कोर्ट में रिपोर्ट दी जाएगी कि राजजीत पिछले...
article-image
पंजाब

सरबजीत कौर के निकाह पर पहली पत्नी का विरोध, नासिर पर बिना अनुमति दूसरी शादी का आरोप

लाहौर। भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर और नासिर हुसैन के निकाह से जुड़े मामले में अब नया मोड़ आ गया है। नासिर हुसैन की पहली पत्नी साइमा नासर ने लाहौर हाईकोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!