मोगा पुलिस ने ऑडी कार में सवार चार नशा तस्कर को 1 किलो अफीम समेत किया गिरफ्तार

by

मोगा : मोगा पुलिस ने नशा के खिलाफ करवाई करते हुए मोगा निहाल सिंह वाला पुलिस ने नाका बंदी की हुई थी तो एक ऑडी कार में सवार चार नशा तस्कर को 1 किलो अफीम समेत गिरफ्तार किया हे।

इस मामले में डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि निहाल सिंह वाला पुलिस ने बिलासपुर गांव के पुल के पास नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान बरनाला की ओर से आ रही एक काली ऑडी कार (नंबर PB 10 CR 9500) को शक के आधार पर रोका गया। कार को तलाशी के दौरान वाहन से 1 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। कार में सवार लवप्रीत सिंह (निवासी लुधियाना), गुरदीप सिंह (निवासी बरनाला), कुलदीप सिंह (निवासी लुधियाना) और दीपक भाटिया (निवासी लुधियाना) को मौके से गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना निहाल सिंह वाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18,61,85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया। इस मामले की गहन जांच जारी है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर में हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ : 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1.476 किलो आइस और करीब 13 लाख की ड्रग मनी बरामद की ; पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आती थी खेप

अमृतसर, 19 अगस्त। अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी तथा अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे...
article-image
पंजाब

अमेरिका में पंजाबी मूल के पाल सिंह पर 4 महिलाओं से यौन दुर्व्यवहार के आरोप, $2 लाख की जमानत

खुद को ‘हीलर’ बताकर घर से देता था इलाज जैसी सेवाएं; पुलिस के अनुसार मसाज और उपचार के दौरान महिलाओं को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ चंडीगढ़। अमेरिका के कैलिफोर्निया में पंजाबी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या : मृतका के परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

माहिलपुर,16 अगस्त : थाना माहिलपुर के बिंजो गांव की एक विवाहिता ने घर मे गाडर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मिरतका के शव को कब्जे में लेकर...
article-image
पंजाब

गुरू दुारा दी शिक्षा ही हमें अंधकार से निकालकर सही मार्ग पर लेकर जाती : सांसद तिवारी , गुरू पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक स्थल तीर्थयाणा में सांसद तिवारी हुए नतमस्कत

गढ़शंकर: गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गांव लल्लियां में श्री रघुनाथ दास महाराज के धार्मिक स्थल तीर्थयाणा में आयोजित समागम में पहुंच कर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मनीष तिवारी ने पहुंचे और श्री...
Translate »
error: Content is protected !!