मोटरसाइकिल सवार से 117 ग्राम नशीला पाउडर बरामद, मुकदमा दर्ज।

by

गढ़शंकर, 7 नवंबर :  गढ़शंकर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद अहसान पुत्र मोहम्मद सादिक निवासी वार्ड नंबर 2, माहला जोडिया, गढ़शंकर को 117 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई महेंद्र पाल पुलिस पार्टी के साथ महताबपुर से दुगरी की तरफ जा रहे थे, जब वह महताबपुर के श्मशानघाट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहा एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर वापिस मुड़ने लगा। उक्त व्यक्ति को काबू कर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 117 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिस संबंध में उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ शिमला हाईवे परवाणु क्षेत्र में चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद

चंडीगढ़ शिमला हाईवे (NH 05) परवाणु क्षेत्र में चक्की मोड़ पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। प्रशासन दुआरा दिए वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान दिया गया है। सभी को वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान को अपनाने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन : रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व नवदीप ने प्रथम

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग ने दीपावली के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए कार्ड मेकिंग, रंगोली मेकिंग, छोटा व बड़ा दीया सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा...
article-image
पंजाब

नगर कौसिंल गढ़शंकर में नव वर्ष के आगमन पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर में हर वर्ष की तरह नव वर्ष के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया। जिसमें समस्त भारत वासियों को सुख शांति प्रदान करने व उन्नति के रास्ते प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!