मोटापा, वजनी शरीर वास्तुदोष की वजह से भी हो सकता : डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानव जीवन में सात प्रकार के सुखों को महत्त्व दिया है है इन सातों सुखों में सबसे महत्वपूर्ण सुख है निरोगी काया। हमारी काया निरोगी तब तक रहेगी जब तक हमारा खानपान सही होगा एवं हम जिस आवास में निवास करते हैं वहां की वास्तु सही होगी तब तक। ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का। वर्तमान समय में मोटापे को लेकर महिला वर्ग ज्यादा चिंतित हैं उसका एक कारण यह भी है कि पुरुषों की तुलना महिलाएं अपना ज़्यादा समय घर की चहारदीवारी के भीतर व्यतीत करती हैं। वास्तु की माने तो वायव्य कोण में शयन कक्ष होने से मानसिक अवसाद में आने से अनर्गल खान पान हो जाता हैं दूसरा अग्निकोण का भी संबंध तनाव, अलगाव से होता हैं और बढा हुआ अग्निकोण, जल दूषित अग्निकोण तो मोटापे का कारण बनता ही बनता है। उपरोक्त दोषों के साथ ईशान कोण भी दूषित है तो महिला वर्ग, पुरुष वर्ग के साथ बालक वर्ग भी मोटापे के शिकार हो जाते है। इन तीनों कोणों के दोषों में आग में घी का काम तो दक्षिण दिशा करती हैं। जहां दक्षिण दूषित है वहां से कद काठी और सुडौल, सरहरे,शरीर की कल्पना ही व्यर्थ नज़र आती हैं। उपरोक्त दोषों में नेरीतय के दोष जुड़ जाते हैं तो तीव्र गति से मोटापा बढ़ने लगता हैं। घर की वास्तु सुधार कर आप सुंदर, सुडौल, आकर्षक एवं निरोगी काया के घनी बन सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप की सरकार बनते ही सबसे सबसे पहले कुल्हाड़ी गरीबों पर, गरीबों को घरों को रिपेयर के लिए दिए पैसों पर रोक : निमिषा मेहता

  आप की सरकार बनते ही सबसे सबसे पहले कुल्हाड़ी गरीबों पर, गरीबों को घरों को रिपेयर के लिए दिए पैसों पर रोक : निमिषा मेहत गढ़शंकर हलके के 7138 लोगो के घरों की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर देहरा में क्लस्टर स्तरीय कार्यशाला आयोजित

राकेश शर्मा,  देहरा/तलवाड़ा :  प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएम-अजय) के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से मंगलवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, देहरा के सभागार में तहसील कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के...
article-image
पंजाब

रेत-बजरी से ओवरलोड टिप्परों के सड़क पर खराब खड़े होने से गढ़शंकर-नंगल सड़क पर लंबी लाइने लगने से यातायात अस्त ब्यस्त

गढ़शंकर : गढ़शंकर नंगल सड़क पर गढ़ी मट्टू गांव के पास रेत बजरी से भरे ओवरलोड टिप्परों के खराब हो जाने के कारण शाहपुर से भंमिया गांव तक भारी वाहनों की लंबी क तारें...
article-image
पंजाब

जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक ने अधिकारियों के साथ किया गिनती केंद्रों का दौरा : कहा गिनती केंद्रों की सुरक्षा व व्यवस्था में न रहे कोई कमी

होशियारपुर, 15 मई :  भारतीय चुनाव आयोग की ओर से लोक सभा क्षेत्र-05 होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच के आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंद कुमार व पुलिस पर्यवेक्षक 2014...
Translate »
error: Content is protected !!