कौन है यह महिला, जिसके साथ USA में एयरपोर्ट पर दिखे राहुल गांधी? वायरल हुआ फोटो तो मचा बवाल!

by

उत्तर प्रदेश  के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी रविवार (10 सितंबर, 2024) को यूएसए में टेक्सास के डलास पहुंचे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यूएस में भारतीय प्रवासी और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (आईओसी) सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.  राहुल गांधी के यूएस दौरे के बीच नौ सितंबर, 2024 को उनका एक फोटो सामने आया, जिसमें उनके साथ एक महिला खड़ी नजर आई. कांग्रेस सांसद इस तस्वीर में हरे रंग की टीशर्ट पहने थे, जबकि उनके साथ एयरपोर्ट के बाहर दिखी महिला ब्राउन कलर का टॉप पहने थीं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस फोटो के सामने के कुछ ही देर बाद यह तेजी से वायरल होने लगा और लोग पूछने लगे कि महिला कौन हैं. ब्लिट्ज’ के एडिटर सलाउद्दीन शोएब चौधरी (@salah_shoaib) ने ‘एक्स’ (पहले टि्वटर) पर राहुल गांधी से जुड़े दो फोटो शेयर किए. हालांकि, सलाउद्दीन शोएब चौधरी के दावे पर कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने साफ किया कि राहुल गांधी के साथ नजर आई महिला कौन हैं.

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “आप बेवकूफ हैं. तस्वीर में राहुल गांधी के साथ उनके बचपन के दोस्त अमिताभ दुबे हैं, जबकि नजर आईं महिला उनकी पत्नी अमूल्य हैं.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

CPA भारत क्षेत्र-II के संयोजक बने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया : पठानिया की नियुक्ति संसदीय विकास और राष्ट्रीय स्तर पर राज्य के कद को और ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

एएम नाथ। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के लिए एक गर्व का क्षण आया जब विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र-II का संयोजक चुना गया। यह घोषणा लोकसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम सलीम आज़म ने करीब 1 दर्जन शिकायतों के उचित समाधान को जारी किए दिशा निर्देश

धीरा में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित धीरा, 21 नवम्बर :  धीरा में आज उपमंडल स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम धीरा सलीम आज़म ने...
article-image
पंजाब , समाचार

हर वर्ग के लोगों द्वारा नशा विरोधी साइकिल रैली को बड़ी स्वीकृति : मुख्यमंत्री ने कहा रैली नशों के गंभीर परिणामों और नशे से मुक्त जीवन की महत्ता के बारे में जागरूकता करेगी पैदा

नेक प्रयास के लिए मुख्यमंत्री की सराहना लुधियाना, 16 नवंबर: नशों की बीमारी के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा निकाली गई विशाल नशा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर गोहर में आयोजित होगा रक्तदान शिविर – ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर गोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त मंडी निवेदिता नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस...
Translate »
error: Content is protected !!