मोदी की रैलियों में उमड़ेगा अपार जनसमूह, अपने नेता को सुनने आएंगे हिमाचलवासी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं हिमाचल के लोग : जयराम ठाकुर

by
एएम नाथ। शिमला :
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के हिमाचल पधारने पर के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि पूरा हिमाचल प्रदेश नरेन्द्र मोदी के स्वागत को बेताब हैं। वह अपने लोकप्रिय नेता को देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में आ रहे हैं। जनसभा में पहुँचने औरप्रधानमंत्री को सुनने में किसी को कोई असुविधा न हो उसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को हर जगह तैनात किया गया है। सभी के दायित्व निर्धारित। है और सभी अपने-अपने काम में लगे हैं। जिस तरह नरेन्द्र मोदी का हिमाचल से विशेष लगाव है वैसे प्रदेशवासी भी प्रधानमंत्री को विशेष स्नेह देते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल के सिरमौर ज़िला के नाहन के चौगान और मण्डी के पड्डल में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के कोने-कोने से भारी संख्या में लोग जनसभा स्थल पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री ने हिमाचल के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। आज हिमाचल में विश्व स्तरीय बुनियादी ढाँचे विकसित हुए, फ़ोर लेन से लेकर, टनल और सड़कों का जाल बिछा है। पीएमजीएसवाई के तहत रिकॉर्ड सड़कें बन रही हैं। एम्स जैसे संस्थान हो या आईआईटी और आईआईएम, ट्रिपल आईटी और पीजीआई  सैटेलाइट सेंटर हिमाचल के लोगों के जनजीवन में बदलाव ला रहे हैं। इसके अलावा बल्क ड्रग पार्क और मेडिकल डिवाइसेज पार्क से हिमाचल की आर्थिकी का नया अध्याय लिखने की राह प्रधानमंत्री ने प्रशस्त की है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा के समय हिमाचल के लोगों के साथ खड़े रहे। एक-एक जीवन बचाने के लिए सर संभव प्रयास के लिए, आपदा के बाद राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए नरेन्द्र मोदी ने हर संभव सहयोग किया।  इसके लिए मैं उनका पुनः आभार जताता हूँ। आने वाले समयब में भी हिमाचल के विकास की इसी तरह तरजीह मिलती रहे इसके लिए नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार चार सौ से ज़्यादा सीटों से प्रधानमंत्री बनना ज़रूरी है। इसमें हिमाचल के चार की चार सीटों का सहयोग मिले, इसके लिए भारी से भारी संख्या में भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देकर जिताना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल के लिए पंजाब में बन रहा ‘शीश महल’ : भाजपा

नई दिल्ली : भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पंजाब में मुख्यमंत्री कोटे के तहत ‘सात सितारा सुविधाओं वाला शीश महल’ मुहैया कराया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ

बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर,  चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी भाजपा, जे.सी. शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन सशक्तिकरण के मंत्र मजबूत चुनाव प्रबंधन और बूथ समन्वय से मिलेगी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव स्टोरी -गैंगस्टर काला जठेड़ी-लेडी डॉन अनुराधा चौधरी : 12 मार्च को शादी करेंगे, काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट से ब्याह रचाने के लिए कस्टडी पैरोल मिली

चंडीगढ़ : गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन के नाम से मशहूर अनुराधा चौधरी 12 मार्च को ब्याह रचाने जा रहे हैं। इसके लिए काला जठेड़ी को दिल्ली की कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी : हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से लॉटरी शुरू करने पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा...
Translate »
error: Content is protected !!