मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी

by

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान विपक्ष लगातार उन पर हमलावर है और आरोप लगा रहा है कि उनमें पहले जैसी ताकत नहीं बची है। विपक्ष का कहना है कि मोदी अब कमजोर हो चुके हैं।लेकिन इसी बीच एक ज्योतिषी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया अलायंस’ को बड़ा झटका दे सकती है।

मोदी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी : ज्योतिषी प्रशांत किनी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक नया और अलग चेहरा जल्द ही सामने आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लेकर यह धारणा है कि वे बहुत नरम स्वभाव के हैं और उनमें साहस की कमी है। किनी ने कहा, “आप लोग अमेरिका में होने वाले चुनाव तक इंतजार करें। सभी मोदी का एक खतरनाक चेहरा देखने जा रहे हैं। वे शेर की तरह दहाड़ते हुए नजर आएंगे।”

शेख हसीना को लेकर की थी भविष्यवाणी :  गौरतलब है कि प्रशांत किनी ने पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के बारे में भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि साल 2024 में शेख हसीना बड़ी मुश्किल में होंगी और उन्हें देश छोड़कर भागने की नौबत आ सकती है। कुछ ही दिनों बाद उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हुई। बांग्लादेश में तख्तापलट हुआ और शेख हसीना को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

ऐसे में प्रशांत किनी की मोदी को लेकर की गई यह भविष्यवाणी भी काफी चर्चा में है। यदि यह भविष्यवाणी सच होती है, तो विपक्ष के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है और प्रधानमंत्री मोदी का एक नया रूप देश और दुनिया के सामने आ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जन संकल्प सम्मेलन में कामगार कल्याण बोर्ड जारी करेगा 14 करोड़ 17 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि

सरकार के गठन के बाद से अब तक 62 करोड़ 95 लाख 84 हजार 179 रुपये श्रमिकों को दे चुके हैं : नरदेव कंवर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का किया निरीक्षण

ऊना :   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के गगरेट तथा चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में सुरक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में देर रात हुआ हादसा, एक की मौत और एक घायल

एएम नाथ। चम्बा  : चंबा जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात जोन ने जीता अंडर-19 छात्राओं का बैडमिंटन खिताब

नगाली स्कूल की सुमन-रिया ने चमकाया नाम, राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन एएम नाथ। डलहौजी : राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनीखेत में 18 से 20 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 छात्राओं की...
Translate »
error: Content is protected !!