मोदी ने श्री राम लला को तंबू से बाहर निकाला, भाजपा ने राम मंदिर के लिए 30 साल तक संघर्ष किया, : पुष्कर धामी

by
‘आप’ झूठों की पार्टी, मतदाता 2022 जैसी गलती न करें : पुष्कर धामी
बलाचौर/मोहाली :  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कांग्रेस और गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इस बात से पर्दा उठ चुका है कि कांग्रेस और गांधी परिवार श्री राम मंदिर के खिलाफ थे। बलाचौर में भाजपा उम्मीदवार डा. सुभाष शर्मा के लिए प्रचार करते हुए धामी ने कहा कि कांग्रेस ने खास वोट बैंक के लिए श्री राम मंदिर को हथियार के रूप में प्रयोग किया जबकि पीएम मोदी ने राम मंदिर बनाकर अपना वादा पूरा कर श्री राम लला को टैंट से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर के लिए भाजपा ने 30 साल से भी अधिक संघर्ष किया और वर्करों ने अपनी छाती पर गोलियां खाईं।

आम आदमी पार्टी को झूठों की पार्टी करार देते हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने मतदाताओं से अपील की कि 2022 जैसी गलती न दोहराएं। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा न करके सभी को धोखा दिया है। 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को आज तक 1000 रुपये मासिक नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य को अपराध मुक्त बनाने की बजाय हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में वृद्धि हुई है।भाजपा उम्मीदवार डॉ. शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि अगर वे यहां से निर्वाचित होते हैं तो इस संसदीय क्षेत्र में पडऩे वाले सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में न केवल अथाह विकास होगा बल्कि साथ ही जनता की समस्याओं का भी ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने रोपड़ में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की, जो एक अनुसंधान केंद्र और प्राचीन संगीत वाद्ययंत्रों, कलाकृतियों और पंजाबी साहित्य को पुनर्जीवित करने का काम करेगी।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब हलके में कोई विकास कार्य नहीं किया।  पांच साल हलके का विकास करने की बजाय तिवारी ने सिर्फ सांसद की कुर्सी का आनंद उठाया। डा. सुभाष शर्मा ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि यह दीवार पर लिखा हुआ सच है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे इसलिए किसी दूसरी पार्टी के उम्मीदवार को वोट देकर मतदाता अपना वोट ख़राब न करें। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 दिन में करीब 150 गांवों में प्रचार कर चुके हैं और हर जगह मोदी के लिए अपार समर्थन मिला है।

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और भाजपा उम्मीदवार डॉ.सुभाष शर्मा ने आज बालाचौर, मोहाली, नवांशहर,खरड़ और नयागांव में चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उनके साथ थे। सभा में बड़ी संख्या में आए लोगों से भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

NIA ने घेरा पंजाब, 15 जगहों पर की छापेमारी : पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले के सिलसिले में NIA की कारवाई

पंजाब में 15 जगहों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार भारत में आंतरिक आतंकियों के ठिकानों की जांच की जा रही है। NIA ने पंजाब के आतंकी...
article-image
पंजाब

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समागम का खाका तैयार : डिप्टी कमिश्नर की ओर से संबंधित अधिकारियों को जरुरी तैयारियों के निर्देश

होशियारपुर, 21 जुलाई: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से आज समूचे प्रोग्राम का खाका तैयार किया गया। इस...
article-image
पंजाब

पवन दीवान ने पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

लुधियाना : सीनियर कांग्रेसी नेता और पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने आज पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। जिन्होंने राज्य के मुख्य सचिव और इंडस्ट्री...
article-image
पंजाब

नकल करते पकड़ा गया हेड कॉन्स्टेबल- बठिंडा में पंजाब पुलिस अकादमी में चल रहे पेपर में : विभागीय कार्रवाई के आदेश

बठिंडा :  पंजाब पुलिस के कर्मचारी रिश्वत को लेकर एवं अन्य कारणों करके चर्चा में रहते थे, लेकिन अब पेपर में नकल करते हुए भी चर्चा में आ गए है। ऐसा ही एक मामला...
Translate »
error: Content is protected !!