मोनू गुज्जर ने किए पूछताछ में कई खुलासे : केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के कहने पर MP से ला रहा था हथियार, मिलने थे मोटे पैसे

by
बठिंडा। बीती वीरवार देर शाम को मॉडल टाउन फेस वन की रिंग रोड से अवैध हथियारों समेत पकड़ा गया सुर्खपीर रोड निवासी मोनू गुज्जर ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।  पुलिस पूछताछ में आरोपित मोनू गुज्जर ने बताया कि उक्त हथियार वह केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के कहने पर मध्यप्रदेश से लेकर आया था और उसे इसके बदले में कुछ पैसे भी मिलने थे।
      यह हथियार किस मकसद के लिए मंगवाएं गए है, उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसका काम सिर्फ एमपी से हथियार लेकर आने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यह हथियार आगे किस और किस प्रकार देने थे, उसे यह जानकारी बाद में मिलने वाली थी, लेकिन वह पहले पकड़ा गया।
         शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रिंग रोड से मोनू गुज्जर को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 बोर के चार देसी व एक 30 बोर की पिस्तौल, 11 जिंदा कारतूस किए थे।
जिसके चलते उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की गई। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शुरुआती पूछताछ में बताया कि जब वह केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद था,तो उस समय उसकी मुलाकात जेल में बंद एक कैदी से हुई।
   उसने उसे कहा कि जब वह जेल से रिहा होकर बाहर जाएगा, तो वह उसका एक काम कर दे, जिसके बदले में उसे अच्छी खासी रकम भी मिलेगी। वह काम मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आना था।
            आरोपित ने माना कि उसने पैसे के लालच में उक्त काम करने के लिए हामी भर दी और वह बीते दिनों हथियार लेने के लिए उक्त कैदी के बताएं ठिकाने पर एमपी से हथियार लेने के लिए पहुंच गया। उसने बताया कि वह हथियार लेने के लिए बठिंडा से एमपी ट्रेन के जरिए गया था और ट्रेन व बस के जरिए बठिंडा वापस आया।
   एसपी सिटी ने बताया कि आरोपित मोनू गुज्जर बेरोजगार है और उस पर पहले भी छीनाझपटी और अपहरण के दो मामले थाना कैनाल कॉलोनी में दर्ज हैं। जिसके संबंध में वह जेल गया था। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त युवक मध्य प्रदेश पहुंचने के लिए अलग-अलग ट्रेनों में सफर किया।
 वापसी में भी वह अलग-अलग ट्रेनों से मानसा पहुंचा। जहां से वह बस द्वारा बठिंडा पहुंचा। उल्लेखनीय है कि उक्त युवक ने यह पूरी यात्रा बिना टिकट की।
            हैरानी की बात यह है कि उक्त युवक मध्य प्रदेश से हथियार लेकर बठिंडा पहुंचा, लेकिन रास्ते में कहीं भी उसकी तलाशी नहीं ली गई। पुलिस इस बात से भी हैरान है कि वह कई राज्यों से गुजरा, लेकिन पुलिस के हाथ नहीं लगा। बठिंडा पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए मोनू गुज्जर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह भागू रोड की तरफ से रिंग रोड से शहर की तरफ आ रहा था।
एसपी ने बताया कि आरोपित का पुलिस रिमांड हासिल करके उससे गहनता से पूछताछ की जाएगी, जिस दौरान कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब एंट्री पर फीस : इंटर-स्टेट माइनिंग ट्रकों पर लागू होगी एंट्री फीस…पारदर्शिता और पर्यावरण संरक्षण का बनेगा नया मॉडल

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य के खनन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला निर्णय लिया है. मंत्रिमंडल ने अक्टूबर 2025 के मध्य में पंजाब माइनर...
article-image
पंजाब

कालेवाल फत्तू में सेवादार भाई सुखजीत सिंह मिन्हास जी ने मुख्य अतिथि की निभाई भूमिका

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु रविदास जी महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नोजवान सभा स्पोर्ट्स क्लब रजिस्टर, ग्राम पंचायत, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा प्रख्यात समाजसेवी ब्लड मोटीवेट प्रदीप बंगा सहयोग से...
article-image
पंजाब

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल

गढ़शंकर: गढ़शंकर-होशियारपुर मार्ग पर गांव डानसीवाल में सुबह करीब साढ़े 11 बजे दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। जगदत्त पुत्र सुखदेव लाल...
article-image
पंजाब

हाइपरटेंशन दिवस के सबंध में  लोगों को दिल की बीमारियों के बारे में किया जागरूक

गढ़शंकर : विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर  सिविल सर्जन होशियारपुर डॉक्टर मनदीप कमल  के दिशा-निर्देशों अनुसार सीएचसी बीनेवाल में एसएमओ डॉक्टर निर्मल कुमार की अगुवाई में हाइपरटेंशन दिवस मनाया गया। इस मौके पर...
Translate »
error: Content is protected !!