आप के सांसद कंग ने लोक सभा में कर डाला अजीब दावा : 1936 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलेगी और देश के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे

by

नई दिल्ली : पंजाब के आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में खेलों से संबंधित मुद्दे उठाए। उन्होंने खेलों की दुनिया में क्या-क्या नए उपाय किए जाने चाहिए, इस पर भी अपने सुझाव रखे। लेकिन अपने पूरे भाषण के दौरान मलविंदर सिंह 2036 के स्थान पर सन् 1936 का उल्लेख करते रहे। यहां तक कि पूरे सदन में उन्होंने यहां तक कह दिया कि 1936 में भारत को ओलंपिक की मेजबानी मिलेगी और देश के प्रधानमंत्री अरविंद केजरीवाल होंगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि हमारे देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। लेकिन खेलों के लिए हमें बचपन से ही प्रतिभा को निखारने का काम करना होगा। उन्होंने कहा कि 1936 में (2036) हम ओलंपिक की मेजबानी का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही हमें खिलाड़ियों को तैयार करने पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को नर्सरी लेवल से ही ओलंपिक खेलों के लिए तैयार करना चाहिए, जबकि हमारे यहां खिलाड़ियों के यूनिवर्सिटी या राष्ट्रीय स्तर के बाद ओलंपिक के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां टैलेंट की कमी नहीं है ।लेकिन हमें उन्हें बचपन से ही पहचानना होगा। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों को क्लस्टर में बांट कर हमें खेल प्रतिभाओं का चयन करना होगा। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देकर निखारना होगा. तभी हम ओलंपिक खेलों में शीर्ष 3 में स्थान बना सकते हैं।

पंजाब के आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के सांसद मलविंदर सिंह कंग : खेल प्राधिकरणों पर गैर खिलाड़ियों के कब्जे का मुद्दा उठाते हुए मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि हमारे देश में जितने में भी खेल प्राधिकरण बने हुए हैं, उनमें से ज्यादातर पर उन लोगों का कब्जा है, जिन्हें खेलों के बारे में गंभीर समझ नहीं है. इसलिए जो खिलाड़ी हैं, उन्हें ही खेल प्राधिकरण के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी देनी चाहिए।
अंत में मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 1936 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलेगी और अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले को ओडीएफ से ओडीएफ प्लस करने के पहले चरण का कार्य 31 दिसंबर तक किया जाए पूरा: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने सालिड, लिक्विड व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजेंट संबंधी कार्यों की समीक्षा की होशियारपुर, 02 दिसंबर: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला होशियारपुर को ओ.डी.एफ(खुले में शौच मुक्त) से ओ.डी.एफ प्लस करने के...
article-image
पंजाब

400 से ज्यादा समस्याओं का मौके पर ही करवाया समाधान : कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

होशियारपुर, 01 सितम्बर :  कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में जनता दरबार आयोजित किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 400 से अधिक लोगों की समस्याओं को सुना और...
article-image
पंजाब

गुरु रविदास के नाम पर होगा आदमपुर एयरपोर्ट का नाम: 649वीं जयंती पर पंजाब दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली : गुरु रविदास जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां जाएंगे और संत गुरु रविदास...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ने सात, आप ने तीन, शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट पर और 2 सीटों पर आज़ाद उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज : आप के चार मंत्री हारे – पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त की दर्ज

चंडीगढ़ : पंजाब में 13 लोकसभा सीटों पर चौकोना मुकाबला में एक बार फिर कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 7 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी ने 2019 के मुकाबले...
Translate »
error: Content is protected !!