मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

by

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना, बीएसएफ, आईबी और एनआईए की टीमें भी हरकत में आ गई हैं. इन एजेंसियों ने देहरा पुलिस से संपर्क कर जांच में सहयोग मांगा है. पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है।

देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अभिषेक को उसके घर से गिरफ्तार किया था. गुरुवार को उसे देहरा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि रिमांड के दौरान पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. आरोपी के मोबाइल फोन से कई संवेदनशील दस्तावेज और चैट्स प्राप्त हुए हैं, जिनमें से कुछ डिलीट भी किए जा चुके हैं. इनकी तकनीकी पड़ताल के लिए फोरेंसिक जांच जारी है।

फेसबुक पर शेयर किया हथियारों का वीडियो :  जांच में खुलासा हुआ है कि अभिषेक ने 11 जून 2024 को अपने फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दो पिस्टल, तीन AK-47 राइफलें और गोलियों की कतारें दिख रही थीं. गोलियों पर उसका नाम ‘अभिषेक भारद्वाज’ उकेरा गया था. इस वीडियो को लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने गंभीर चिंता जताई है.

घर से मिली संदिग्ध डिजिटल सामग्री :  पुलिस का कहना है कि अभिषेक ने कुछ समय पहले कॉलेज छोड़ दिया था और इंटरनेट के जरिए संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ गया था. आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तान को भेजी जा रही संवेदनशील जानकारी के डिजिटल प्रमाण मिले हैं. इन तथ्यों की पुष्टि फोरेंसिक जांच के बाद पुख्ता हो जाएगी.

गरीब परिवार से है आरोपी :  गिरफ्तार युवक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है. उसकी माता एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं, जबकि पिता ड्राइवरी करते हैं. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के ज़रिए विदेशी एजेंटों के संपर्क में आया था.

भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS के तहत मामला दर्ज : देहरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 BNS (देशद्रोह व जासूसी से संबंधित) के तहत केस दर्ज किया है. एसपी चौधरी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है और उनका सहयोग लिया जा रहा है.

गांव में फैली सनसनी, पुलिस की अपील : सुकाहर गांव में इस गिरफ्तारी के बाद से दहशत का माहौल है. ग्रामीणों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा कि उनका जान-पहचान का युवक देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है. पुलिस ने आम जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

एसपी ने दी चेतावनी  : एसपी मयंक चौधरी ने कहा है कि राज्य की शांति से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

1731 लोगों की जान बचाई जान की बाजी लगाकर : DC डॉ. निपुण जिंदल ने बताया इंदोरा और फतेहपुर में जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, प्रशासन सहित सेना और एनडीआरएफ मौके पर तैनात

धर्मशाला, 16 अगस्त : जिला कांगड़ा के इंदोरा और फतेहपुर उपमंडल में पोंग के बहाव क्षेत्र के साथ लगते गावों से अभी तक 1731 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ....
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 76.57 करोड़ रुपये के उद्घाटन व शिलान्यास किए :देहरा के बनखंडी में 400 करोड़ रुपये की लागत से जूलॉजिकल पार्क का निर्माण किया जाएगा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शाहपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान 76 करोड़ 57 लाख रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास किए।...
article-image
पंजाब

नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, क्रेटा पर लगी 5 गोलियां

टांडा :  श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू के वाहन पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।  फायरिंग की घटना टांडा-श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर हुई। जिसमें वे (पन्नू) बाल-बाल बच...
Translate »
error: Content is protected !!