मोरांवाली में नशा मुक्त भारत अभियान तहत जागरूकता कैंप आयोजित : चमन सिंह ने पंजाब के युवाओं को नशे के जंजाल में फंसने से बचने के लिए किया प्रेरित

by

गढ़शंकर, 23 नवम्बर: रेड क्रॉस नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र नवांशहर द्वारा गांव मोरांवाली के गुरुद्वारा साहिब में नशा मुक्त भारत अभियान तहत जागरूकता कैंप आयोजित किया गया। प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कैंप की अध्यक्षता आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी की पदाधिकारी किरन बाला ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक समिति सदस्य सुनीता देवी हाजिर हुए। इस मौके संबोधित करते चमन सिंह ने पंजाब के युवाओं को नशे के जंजाल में फंसने से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पंजाब के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते नशों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की नशों से समाज में लोग अपमान सहने के साथ-साथ काला पीलिया, एड्स, मानसिक रोग, नपुंसकता आदि बीमारियों के भी शिकार बनते हैं। काउंसलर कमलजीत कौर ने रैड क्रॉस नशा मुक्ति केंद्र के बारे में विस्तृत जानकारी देते बताया कि वहां नशे के आदी व्यक्तियों का निशुल्क उपचार किया जाता है और किसी भी प्रकार की मारपीट नहीं की जाती। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की संगत का ध्यान रखने के लिए अपील करते कहा कि बुरी संगत में फंस कर ही बच्चा इन गलत रास्तों पर पड़ता है, इसलिए उनकी निगरानी आवश्यक है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी विचार पेश किये और पहुंची टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी वर्कर सर्वजीत कौर, अंजना कुमारी के साथ कमलजीत कौर, आशा रानी, राजविंदर कौर, मनजीत कौर, मोहनलाल, जोराराम, अमरजीत सिंह व अन्य गांववासी उपस्थित थे। फोटो कैप्शन :
जागरूकता कैंप दौरान प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह व अन्य गणमान्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर नगर पंचायत चुनाव : आप के 13 उम्मीदवारों , कांग्रेस के उम्मीदवारों 11, बसपा के उम्मीदवारों 3 व 16 निर्दलीयों ने भरे नामांकन पत्र

गढ़शंकर, 12 दिसंबर  : नगर पंचायत माहिलपुर के 13 वार्डो में 21 दिसंबर को हो रहे चुनाव के लिए नामजदगी पेपर जमा कराने के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के 13, कांग्रेस के 11,...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर से गिरने प्रवासी मजदूर की मौत 

गढ़शंकर, 3 फरवरी: गत रात्रि ट्रैक्टर से गिरने पर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई नीटू पुत्र कंवरपाल निवासी गांव खांजापुर तहसील व जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश, हाल वासी गांव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जल प्रहार : भारत ने सलाल और बगलिहार डैम के गेट खोले…. बढ़ सकती है पाक की मुसीबत

पहलगाम आतंकी हमले बाद भारत ने पाकिस्तान पर प्रहार करने की शुरुआत उसका पानी रोककर किया था।  इसके तहत चिनाब नदी पर बने सलाल और बगलिहार डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए...
article-image
पंजाब

ऑपरेशन प्रहार : पहले चरण के तहत 72 घंटे चले ऑपरेशन के दौरान 3256 व्यक्ति काबू, 80 भगोड़े गिरफ्तार -डीजीपी पंजाब गौरव यादव

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टर को निशाना बनाकर पहली बार चलाए गए ऑपरेशन प्रहार के तहत पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बारे में जानकारी साझा करते हुए डीजीपी पंजाब गौरव...
Translate »
error: Content is protected !!