सांसद मनीष तिवारी ने बीबीएमबी का नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग की; लोकसभा में पेश किया प्रस्ताव

by

रोपड़ :7 अगस्त: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में प्रस्ताव पेश करके बीबीएमबी का नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग की है, जिसे उन्होंने पंजाब के साथ पक्षपात करार दिया है।
गौरतलब है कि सांसद तिवारी द्वारा इस मामले में केंद्रीय बिजली मंत्री आरपी सिंह को पत्र लिखा था। जिस अधिसूचना के जरिए बोर्ड के सदस्यों व चेयरमैन की योग्यता को बढ़ाने सहित एक सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी का भी गठन किया गया है।
इससे पहले डैम द्वारा पैदा की जाती बिजली में अधिकतर हिस्सा पंजाब और हरियाणा को दिया जाता रहा है, जिनमें से मेंबर (पावर) और मेंबर (इरीगेशन) का पद क्रमशः दोनों राज्यों के प्रतिनिधियों द्वारा भरा जाता रहा है। जबकि नियमों में बदलाव के साथ ऐसा कोई जिक्र नहीं किया गया।
इस दिशा में अधिसूचना के जरिए दर्शाई गई योग्यता के नियम बहुत सख्त हैं और राज्य के बिजली बोर्डों के अधिकतर सदस्य इसे पूरा नहीं करते। जिससे भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में पंजाब और हरियाणा को कोई प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा। वहीं पर, अधिसूचना के जरिये गठित की गई सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी में बिजली मंत्रालय के सचिव, चेयरमैन; न्यू एवं रिन्युअल एनर्जी मंत्रालय के सचिव, सदस्य; जल शक्ति मंत्रालय के सचिव, सदस्य; बिजली मंत्रालय के अधीन आती किसी एक केंद्रीय सर्वजनिक कंपनी के चेयरमैन, जिन्हें बिजली मंत्रालय नामांकित करेगा; बिजली मंत्रालय एक बाहरी माहिर को नियुक्त करेगा, शामिल होंगे।
इस पूरी कमेटी में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि होंगे और इसमें संघीय प्रणाली की सच्ची आत्मा नहीं दिखती। जबकि पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 की धारा-97 के अनुसार जारी अधिसूचना में साफ तौर पर किसी सदस्य की योग्यता या फिर सर्च-कम-सिलेक्शन कमेटी के गठन का जिक्र नहीं है। इस तरह यह कानून पंजाब पुनर्गठन कानून-1966 की धारा 78 और 79 की आत्मा के भी खिलाफ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिश्वत मामले में पंजाब के निलंबित डीआईजी भुल्लर की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर : चंडीगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक अदालत ने रिश्वत के मामले में गिरफ्तार पंजाब के निलंबित पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरचरण सिंह भुल्लर की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशियों पर दिल्ली में चर्चा, विधायकों को प्रत्याशी बनाना है या नहीं, होगा फैसला : मुंबई से राहुल गांधी के साथ आज दिल्ली लौटेंगे सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :   लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सोमवार शाम को होने वाली बैठक में चर्चा कर सकती है। हालांकि प्रत्याशी तय करने को लेकर सेंट्रल...
article-image
पंजाब

‘मेरे जीजाजी को कर रहे 10 साल से परेशान…’..रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दायर किए जाने के बाद अपने बहनोई व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा...
article-image
पंजाब

पावर कट – गढ़शंकर शहरी फीडर-2 की 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी

गढ़शंकर, 8 अप्रैल : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 के. वी. शहरी फीडर-2 में जरूरी मुरम्मत कारण 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!