शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री जिंपा ने उठाया बीढ़ा : जन सहयोग से होशियारपुर को बनाया जाएगा सबसे साफ व सुंदर शहर कहा मंत्री जिंपा ने

by

होशियारपुर : 06 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने शहर को साफ-सुथरा बनाने की अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि होशियारपुर शहर को जन सहयोग से सबसे साफ व सुंदर शहर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर निगम के साथ-साथ शहर वासियों का सहयोग बहुत जरुरी है। वे आज प्रभात चौक से सफाई अभियान की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम की ओर से शुरु किए गए विशेष सफाई अभियान का आगाज करते हुए कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत सिंह मान की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम व पर्यावरण सरंक्षण के लिए पूरे प्रदेश में अभियान की शुरुआत कर दी गई है और उसी अभियान के अंतर्गत जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए युद्ध स्तर पर जागरुकता अभियान शुरु हो गया है। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से शहर में हर सप्ताह दो से तीन मुख्य सडक़ों को साफ करने का बीढ़ा भी उठाया गया है, जिसमें शहर वासी भी आगे आएं। उन्होंने कहा कि शहर को साफ व सुंदर बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इस लिए वे अपने आस-पास सफाई बनाकर इस अभियान में अपना सहयोग दें।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सडक़ों के किनारों को ग्रीन बैल्ट में तब्दील किया जाएगा, जिसमें नगर निगम अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगा लेकिन शहर वासियों का सहयोग भी बहुत जरुरी है क्योंकि कई स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है। इस लिए शहर वासी जागरुक नागरिक होने का सबूत देकर स्वंय अतिक्रमण हटाने में पहल करें ताकि नगर निगम को कोई कड़ी कार्रवाई न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि अपनी आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ पर्यावरण देना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसके लिए ठोस कदम उठाने बहुत जरुरी है।
इस मौके पर नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन श्री बलविंदर बिंदी, सहायक कमिश्नर श्री संदीप तिवाड़ी, अलग-अलग वार्डों के पार्षद, आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव श्री दिलीप ओहरी, जिला सचिव श्री जसपाल सिंह चेची, सतवंत सिंह सियाण, श्री वरिंदर वैद, श्री सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल- शिमला में दो थानों में अलग अलह मामले दर्ज

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में शिमला शहर के दो थानों में दो अलग-अलग मामले...
article-image
पंजाब

श्री गुरू तेग बहादर जी के शहीदी पर अधारित विधार्थियों को आन लाईन लेख लिखन के मुकावले मे शिवानी पह पहले स्थान पर

गढ़शंकर: स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज में सोशल सांईस विभाग दुारा श्री गुरू तेग बहादर जी के 400 वर्षाीय प्रकाशोत्सव को समर्पित श्री गुरू तेग बहादर जी के शहीदी पर अधारित विधार्थियों को...
article-image
पंजाब

श्री राम लीला कमेटी ने दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :    श्री राम लीला कमेटी की तरफ से दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी की भव्य ध्वज यात्रा का आयोजन किया। प्रधान गोपी चंद कपूर की अगुवाई में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर से बाढ़ पीड़ितों हेतु राहत सामग्री रवाना

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सिख एजुकेशनल काउंसिल की प्रबंधन समिति द्वारा संचालित तीन संस्थाओं — श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज, माहिलपुर, संत बाबा हरि सिंह खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, माहिलपुर तथा संत बाबा हरि...
Translate »
error: Content is protected !!