मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क कैंसर तथा जनरल मेडिकल कैंप 23 फरवरी को 

by
गढ़शंकर 20 फरवरी: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट यूके द्वारा एनआरआईज तथा वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की याद में उनके ननिहाल गांव मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क कैंसर तथा जनरल मेडिकल कैंप 23 फरवरी दिन रविवार को माता विद्यावती सरकारी अस्पताल मोरांवाली में सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक लगाया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते हुए ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अवतार सिंह बराड़ ने बताया कि कैंप दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक माहिर डॉक्टरों द्वारा हर प्रकार की बीमारियों का चेकअप किया जाएगा और लैब टेस्ट और निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी। कैंप से पूर्व श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले जाएंगे और उसके पश्चात कैंप का उद्घाटन बाबा गुरबचन सिंह जी पठलावे वाले करेंगे। उन्होंने इलाका निवासियों को इस कैंप में बढ़-चढ़ कर भाग लेकर इस कैंप का लाभ उठाने के लिए अपील की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल की हालत गंभीर : किसान नेताओं ने केंद्र को चेताया- हालात हो सकते हैं बेकाबू

चंडीगढ़ । पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। उनकी हालत इस कदर नाजुक है कि अब वो सही से बोल भी नहीं पा रहे हैं। इस...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी के आरोप में 2 काबू : 315 ग्राम हैरोईन व19 नशीले टीकों स्मेत

माहिलपुर : माहिलपुर पुलिस ने दो बिभिन्न मामलों में दो नशा तस्करी के आरोप में 15 ग्राम हैरोईन व 19 नशीले टीकों स्मेत काबू कर मामला दर्ज कर लिया है । जानकारी मुताबिक पहले...
article-image
पंजाब

संत-महापुरुष हमें हमेशा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं-लाली बाजवा

लाली बाजवा साथियों समेत गुरुद्वारा संतगढ़ हरखोवाल में नतमस्तक हुए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल की कार्यसमिति के सदस्य और अकाली दल के शहरी अध्यक्ष स. जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने आज अपने...
Translate »
error: Content is protected !!