मेला गीतकारों का” में सभी संगीत प्रेमियों को पहुंचने का खुला निमंत्रण- अमरीक हमराज 

by
गढ़शंकर, 20 फरवरी: गीतकार तथा साहित्यकार अमेरिक हमराज ने बताया कि 22 फरवरी दिन शनिवार को पंजाबी भवन लुधियाना में लग रह मेला गीतकारों का सिर्फ एक मेला ही नहीं बल्कि एक जागरूकता सम्मेलन है। इसमें गीतकारों को बताया जाएगा कि कैसे वे अपने गीतों का मेहनताना ले सकते हैं, किस तरह गीतों की रियलिटी ली जा सकती है और किस तरह गीतों को चोरी होने से बचाया जा सकता है। चोरी होने पर क्या कार्यवाही की जा सकती है इस तरह की और भी समस्याओं का समाधान बताया जाएगा। 21 फरवरी को पंजाबी मातृभाषा दिवस है और 22 फरवरी को मातृभाषा के हक में आवाज बुलंद की जाएगी। गीतकार भट्टी भड़ी वाला तथा जरनैल घुम्मन के मेहनत बदौलत होने वाले इस मेले में संगीत से जुड़ी हर शख्सियत को पहुंचने का खुला निमंत्रण है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAS अफसर घूंघट डालकर मरीज बनकर पहुंची अस्पताल : जब परिचय दिया तो वहां पर मौजूद डॉक्टर और स्टॉफ में हड़कंप मच गया

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) :   अफसर औचक निरीक्षण करने के लिए गोपनीत तरीके से मौके पर पहुंच जाए,अभी तक आपने फिल्मों में ही देखा होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ऐसा रियल में हुआ...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में निकटवर्ती गावों की महिला सरपंचों को सम्मानित किया गया

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में करवाए के संक्षिप्त समागम दौरान निकटवर्ती गावों की महिला सरपंचों का सम्मान किया गया। इस दौरान कालेज के लाईफ साईसज विभाग तथा होम संाईस विभाग दुारा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
Translate »
error: Content is protected !!