एनकाउंटर : पुलिस की गोलीबारी में बदमाश घायल; तीन गिरफ्तार

by

अमृतसर : वेरका के पास बदमाशों के दो गुट आपस पहले आपस में भिड़े। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक गुट ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पहले आत्मरक्षा में पुलिस ने हवा में फायर किए।

लेकिन आरोपित नहीं माने तो लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने एक बदमाश कृष्णा सोनी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। आरोपित की दोनों टांगों पर गोली लगी है। धरपकड़ करते हुए पुलिस ने कुल तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर एक पिस्तौल बरामद की है।

सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने घटना स्थल पर पकड़े गए आरोपितों की पहचान तुंगबाला निवासी कृष्णा सोनिक (जख्मी), अमृतसर (देहात) पुलिस के कलेर मांगट गांव निवासी रंजीत सिंह उर्फ बोबी और पवन नगर निवासी गोतम मेहरा के रूप में बताई है।

बदमाशों के दो गुटों में हुई थी भिड़ंत

सीपी ने बताया कि मंगलवार की तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि वेरका के पास बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ रहे है। इसके बाद थाना बी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों का पीछा किया। एक पक्ष वहीं सड़क पर मिल गया।

आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस पार्टी ने भी आत्मरक्षा के लिए फायर किया। बावजूद आरोपितों ने पुलिस पर फायर जारी रखे। इसके बाद पुलिस ने कृष्णा सोनिक ने पुलिस पर फायर किया।

दो साथी गिरफ्तार

यह देख पुलिस ने कृष्णा की दोनों टांगों पर फायर कर जख्मी कर दिया। फिर कृष्णा ने अपने अन्य साथी को पिस्तौल थमा दिआ। घटना स्थल से इस गैंग के तीन साथी अपनी कार में सवार हो कर फरार हो गए। पुलिस ने जख्मी कृष्णा सोनिक और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीपी ने बताया कि गिरोह के तीन अन्य साथी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। सीपी ने बताया कि रंजीत बोबी के खिलाफ पहले मजीठा में केस दर्ज है। गोतम के खिलाफ पहले शराब तस्करी के केस दर्ज हैं। जबकि कृष्णा के खिलाफ नशा तस्करी का केस दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार हर महीने पेंशन दें– पेंशनर्स ने मीटिंग उठाई

पेंशनर्स की हुई मीटिंग… सरकार से हर म माहिलपुर – पंचायती राज पेंशनर्स यूनियन पंजाब जिला होशियारपुर की मीटिंग माहिलपुर ब्लाक के प्रधान राम आसरा की अगुवाई में रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। इस मीटिंग...
article-image
पंजाब

62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के चौथे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

अकादमी वर्ग (अंडर 18) मैच में जेसीटी फुटबॉल अकादमी फगवाड़ा ने डीएमएसए श्री आनंदपुर साहिब को 2-0 के अंतर से हराया होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा...
article-image
पंजाब

कंप्यूटर युग मानवीय जीवन में क्रांति लाया: सांसद तिवारी आईटी उद्यमी सम्मेलन में हुए शामिल

मोहाली :26 नवंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि कंप्यूटर युग मानवीय जीवन में क्रांति लाया है। हालांकि इस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: ADC राहुल चाबा

ए.डी.सी ने माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक होशियारपुर, 08 अगस्त: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने 17 अगस्त से शुरु होने वाले माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!