मोला वाहिदपुर डाकघर बंद न किया जाए : खन्ना ग्रामीणों की मांग पर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भेजा मांगपत्र

by

होशियारपुर, 13 अगस्त। गढ़शंकर के गांव मोला वाहिदपुर तथा आसपास के क्षेत्रों के निवासियों ने गांव स्थित डाकघर को बंद न करने की मांग को लेकर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना को मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए खन्ना ने यह मांगपत्र केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अग्रेषित कर डाकघर को जारी रखने के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
ग्रामीणों ने अपने मांगपत्र में बताया है कि मोला वाहिदपुर का डाकघर लंबे समय से क्षेत्र के लोगों को डाक संबंधी सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है और इसके माध्यम से आसपास के कई गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस डाकघर से खाबड़ा तथा गोलियां गाँव जुड़े हुए हैं। ऐसे में डाकघर को बंद किए जाने से ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवश्यक डाक सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खन्ना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाकघर केवल पत्र-व्यवहार का माध्यम नहीं, बल्कि आम जनता को आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला महत्वपूर्ण संस्थान है। इसलिए किसी भी ग्रामीण डाकघर को बंद करने से पहले वहां की स्थानीय आबादी और उससे जुड़े गांवों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए। खन्ना ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से आग्रह किया कि मोला वाहिदपुर डाकघर को बंद न किया जाए और ग्रामीणों की मांग पर सकारात्मक एवं सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए इसे जारी रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस संबंध में की गई कार्रवाई की सूचना उपलब्ध करवाने का भी अनुरोध किया है। इसके अतिरिक्त खन्ना ने लोगों को आश्वासन दिलाया की केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सेवाओं की उपलब्धता बनाए रखने को प्राथमिकता दे रही है और जनता की सुविधा से जुड़े ऐसे मामलों में सकारात्मक निर्णय लेने के लिए हर समय तटपर रहती है जिसके चलते इस समस्या का जल्द समाधान होने की पूर्ण आशा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा केवल एक आईएसआई एजेंट ही उठा सकता है ,जाखड़ द्वारा चुनाव के दौरान पंजाब में हिंदू सिखों का मुद्दा उठाना दुर्भाग्यपूर्ण है – मनीष तिवारी

गढ़शंकार। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज कृपाल के निवास पर प्रैस से बात करते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़...
article-image
पंजाब

भारतीय जनता पार्टी की रैली जोरावर स्टेडियम में ही होगी : जयराम ठाकुर

लोकतंत्र में बिल्कुल यकीन नहीं करती सरकार तानाशाही पर उतारू है सरकार व्यवस्था पतन के 3 साल, बदलो बदलो भ्रष्ट सरकार एएम नाथ। धर्मशाला :  विधान सभा के अपोजिशन लाउंज में पत्रकार वार्ता को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क का हिस्सा बनी स्पीति घाटी

एएम नाथ।  लाहौल-स्पीत :  लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी को यूनेस्को के प्रतिष्ठित मानव और बायोस्फीयर (एमएबी) कार्यक्रम के तहत देश के पहले शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में मान्यता दी गई है।...
article-image
पंजाब

टूर्नामेंट कमेटी के पदाधिकारियों ने फुटबॉल टीम को एक लाख की राशि देकर किया सम्मानित : एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा भेजी राशि

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी, गढ़शंकर के अध्यक्ष एनआईआर मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर और ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर की फुटबॉल टीम...
Translate »
error: Content is protected !!