मुख्यमंत्री के निर्देश पर मोहटली में बंद मार्ग का उपायुक्त हेमराज बैरवा ने किया निरीक्षण

by

विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया था मामला, वैकल्पिक मार्ग को सुचारु करने के निर्देश

इंदौरा, 13 अगस्त। मोहटली में इंदौरा-डमटाल मुख्य मार्ग बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को पेश आ रही आवाजाही की समस्या का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद आज उपायुक्त हेमराज बैरवा ने
पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विधायक मलेंद्र राजन ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रवासियों की समस्या रखते हुए कहा था कि मुख्य मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों तथा आसपास के औद्योगिक इकाइयों में आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने तथा वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करने को कहा था।
विधायक मलेंद्र राजन तथा उपायुक्त ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि मार्ग से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है तथा आगामी कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही की जा रही है। बरसात के कारण इस वैकल्पिक मार्ग की स्थिति प्रभावित हुई है। उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैकल्पिक मार्ग की उचित निशानदेही करवाकर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्य सुनिश्चित किए जाएं, ताकि लोगों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में नशे, विशेषकर चिट्टे की समस्या को लेकर भी प्रशासन और पुलिस के समक्ष अपनी चिंता रखी। लोगों ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार पुलिस प्रशासन अवैध नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है। प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा अवैध नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी कानून के प्रावधानों के तहत जब्त एवं नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के समक्ष मोहटली मार्ग की समस्या उठाने के बाद प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है। जब तक मार्ग से संबंधित स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग को सुचारु रखना सुनिश्चित किया जाएगा।
-0-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रांसफार्मर में लगी आग की चपेट में आए सात मोटरसाइकिल, 2 लोग झुलसे

पुनीत महाजन ,चंडीगढ़ :  रायपुररानी, पंचकूला। हरयोली-हंगोली सड़क मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी के बाहर लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रांसफार्मर के...
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 30 मार्च को

ऊना, 25 मार्च: गियर उत्पादन कंपनी माइल स्टोन गियर्स प्राईवेट लिमिटेड बद्दी के लिए साक्षात्कार 30 मार्च को प्रातः 10 बजे आईटीआई ऊना में आयोजित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई प्रधानाचार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हवाई सम्पर्क विस्तार और शिमला व धर्मशाला को नियमित हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने को...
Translate »
error: Content is protected !!