मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस ने फरीदकोट के रहने वाले निशान सिंह नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया है तथा निशान सिंह से पूछताछ जारी है। निशान सिंह के खिलाफ एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में पहले भी कई मामले2 दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक इस व्यक्ति ने हमलावरों को लाजिस्टिक मुहैया करवाया था। उसे एनआईए की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों से दो अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सारी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। यह बात सामने आई है कि इस हमले के पीछे खालिस्तान समर्थकों का हाथ था। पाबंदीशुदा संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख ने एक आडियो संदेश जारी करके इस धमाके की जिम्मेदारी ली है।
मोहाली बलास्ट मामले में पुलिस द्वारा राकेट लांचर बरामद कर लिया गया है तथा कई व्यक्ति भी गिरफ्तार किए गए हैं। जिस समय मोहाली के इंटेलीजेंस कार्यालय के बाहर धमाका हुआ उस समय 100 से अधिक मुलाजिम कार्यालय में मौजूद थे।
इस मामले में एक संदिग्ध को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। डीजीपी द्वारा भी बयान दिया गया है कि उनके पास अहम सुराग मिल गए हैं तथा जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा पर अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसके द्वारा किया गया है पर लगातार सीनियर अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि उनके पास कई अहम सुराग हैं जिनके आधार पर घटना के लिए जिम्मेदार मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैलियां सिर्फ नाटकबाज़ी, पंजाब को भाषणों की नहीं राहत की ज़रूरत : दीवान

लुधियाना, 22 फरवरी: ज़िला कांग्रेस कमेटी लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिता करते हैं दुकान पर 3 हजार की नौकरी, बेटी बनीं 10वीं में सेकंड टॉपर

एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घो​षित कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। इन नतीजों में चार बेटियों सहित...
article-image
पंजाब

 डी.ए.वी. बीएड कॉलेज की वार्षिक मैगज़ीन शिक्षोदया 2023-24  का विमोचन

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :   डी.ए.वी. कॉलेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान डॉ.अनूप कुमार तथा सचिव श्री.डी.एल.आनंद ( रिटायर्ड प्रिंसिपल ) के मार्गदर्शन तथा प्रिंसिपल डॉ.विधि भल्ला के नेतृत्व में चल रही संस्था डी.ए.वी.कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!