पिता करते हैं दुकान पर 3 हजार की नौकरी, बेटी बनीं 10वीं में सेकंड टॉपर

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घो​षित कर दिया है। जिसमें पूरे प्रदेश में बेटियों ने बाजी मारी है। इन नतीजों में चार बेटियों सहित पांच बच्चों ने पहले तीन स्थानों पर कब्जा जमाया है। हमीरपुर के नादौन की रहने वाली रिद्धिमा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कांगड़ा के भवारना की बेटी कृतिका दूसरे स्थान पर रही।
कृतिका शर्मा न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवारना से 99.71 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। कृतिका एक बहुत गरीब परिवार से आती है। लेकिन कठिन परिस्थितियों में भी पिता और बेटी ने हिम्मत नहीं हारी और अब बेटी पूरे हिमाचल में दूसरी टॉपर बनी हैं। कृतिका ने कहा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। कृतिका शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। साथ ही स्कूल के प्रबंधक, शिक्षक और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कृतिका शर्मा ने 700 अंक में से 698 प्राप्त किए हैं।
कृतिका शर्मा ने कहा कि उनके पिता एक दुकान में तीन हजार रुपये का काम करते हैं। वह कहती है कि उनके पिता ने उन्हें शिक्षित करने के लिए बहुत कुछ किया। वह मुझे ट्यूशन पढ़ा नहीं सकते थे क्योंकि उनका वेतन इतना नहीं था। वे परिवार का खर्चा बड़ी मुश्किल से उठा पा रहे हैं। आज उनकी मेहनत से ही मैंने इस मुकाम को हासिल किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

रोहित जसवाल। ऊना, 29 जनवरी. प्रख्यात शिक्षाविद् और समाजसेवी स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके योगदान को स्मरण करते हुए, परिवार, मित्रों और समाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईशांत चंदेल सब-जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के लिए चयनित : कूड़ांवाला गांव में खुशी की लहर

बी बी एन, 26 फ़रवरी (तारा) : ग्राम पंचायत कालूझंडा के कुडांवाला गांव के होनहार खिलाड़ी ईशांत चंदेल का चयन वॉलीबॉल सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दुनी चंद के सुपुत्र ईशांत चंदेल इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में शराब ठेकेदार के सील किए ठेके, दो करोड़ लाइसेंस फीस नहीं हुई जमा : राज्य कर एवं आबकारी विभाग की बड़ी कारवाई

एएम नाथ। मंडी राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए मंडी में शराब ठेकेदार को कई नोटिस जारी करने पर भी दो करोड़ लाइसेंस फीस का भुगतान समय नहीं किया तो विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कर्ज से परेशान 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत : पुलिस थाने से करीब 50 मीटर दूर पेड़ से मिला शव; जेब से मिला सुसाइड नोट

एएम नाथ। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह 62 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। घटनास्थल सदर पुलिस थाना से करीब 50 मीटर दूर है। सुबह सैर पर...
Translate »
error: Content is protected !!