मोहाली में ऑपरेशन सील : 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

by
मोहाली: अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सील’ के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डेराबस्सी उपमंडल के हंडेसरा क्षेत्र में बनाए गए विशेष चेक पोस्ट पर पुलिस ने एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली, जिसमें 500 से अधिक शराब की पेटियां बरामद की गईं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा। इसके चलते पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
-अमृतसर कांड के बाद बढ़ी सख्ती
कुछ दिन पहले अमृतसर में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत के बाद पंजाब पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी संदर्भ में मोहाली पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा के नजदीक सघन निगरानी अभियान शुरू किया है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध शराब की आवाजाही पर रोक लगाई जा सके। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यह शराब चंडीगढ़ से बनकर हरियाणा में सप्लाई के लिए भेजी जा रही थी। अब पुलिस यह जानने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और किन स्थानों पर यह शराब पहुंचाई जानी थी।
-अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी
इस घटना के बाद पंजाब पुलिस ने उन नेटवर्क की पहचान शुरू कर दी है, जो शराब तस्करी और अवैध निर्माण में संलिप्त हो सकते हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस गिरोह का नेटवर्क अंतरराज्यीय हो सकता है, जिसमें बड़े कारोबारी और ट्रांसपोर्टर शामिल हो सकते हैं।
-मेथनॉल तस्करी का भी मामला सामने आया
यह घटना उस वक्त सामने आई है जब पांच दिन पहले पटियाला पुलिस ने दिल्ली से पंजाब लाई जा रही एक ट्रक से 600 लीटर मेथनॉल जब्त किया था। जांच में पाया गया कि इसका इस्तेमाल नकली शराब बनाने में किया जाना था।
इस गंभीर मामले को देखते हुए पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मेथनॉल की बिक्री और वितरण पर सख्त नियंत्रण की मांग की है। उन्होंने केंद्र से इंडस्ट्री एक्ट 1951 के तहत सख्त गाइडलाइन बनाने की अपील की है, ताकि जहरीली शराब की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर विभिन्न संगठनों दुारा बंगा चौक में कुषि कानूनों के खिलाफ रैली की और रोष धरना लगाया

गढ़शंकर। सयुंक्त किसान र्मोचा के आहावान पर गढ़शंकर के बंगा चौक मेें विभिन्न संगठनों ने रैली कर और रोष धरना  कशमीर सिंह भज्जल, रामजीत सिंह सरपंच, मखन सिंह वाहिदपूरी व जसवीर सिंह साधड़ां के...
article-image
पंजाब

CM ANNOUNCES TO FILL ALL

PRESIDES OVER STATE LEVEL FUNCTION TO MARK TEACHER’S DAY,  77 TEACHERS FELICITATED FOR OUTSTANDING SERVICES Hoshiarpur/September 5/Daljeet Ajnoha :   In order to further promote Punjabi language in the state, the Punjab Chief Minister Bhagwant...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई : दोषी को बिहार से किया गिरफ्तार

गढ़शंकर, 11 मई : गढ़शंकर पुलिस द्वारा अप्रैल 2024 में हुए एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए दोषी को बिहार से गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए एसएचओ...
article-image
पंजाब

मणिपुर की घिनौनी हरकत के खिलाफ गढ़शंकर के जनसंगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका मोदी का पुतला :

गढ़शंकर, 23 जुलाई : न्याय एवं लोकतंत्र पसंद लोक फ्रंट के आह्वान पर गढ़शंकर क्षेत्र के विभिन्न जनवादी, जमहूरी व इनकलाबी संगठनों द्वारा बंगा चौक स्थित गांधी पार्क में रोष रैली पश्चात शहर में...
Translate »
error: Content is protected !!