मोहाली में बड़ी कार्रवाई : राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा

by

चंडीगढ़, 06 जनवरी :  राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग की टीम ने शुक्रवार को पंजाब के मोहाली में बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में एक मदरसा चलता पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यहां पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक या वकील नहीं बनना चाहते।   वह यहां मुफ्ती बनने के लिए पढ़ने आ रहे हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा इस संबंध में पंजाब सरकार को नोटिस जारी करके रिपोर्ट मांग ली गई है।

आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के अनुसार मदरसे में पढ़ाने वाला मौलाना खुद पांचवीं पास है। हरियाणा के नूंह से गरीब मुस्लिम बच्चों को लाकर इस कड़ाके की ठंड में खुले जंगल में अस्थाई टिन शेड में रखकर औरंगजेब के जमाने की दीनी तालीम दी जा रही है। यहां पढ़ाने वाले मौलाना ने बताया कि कनाडा जाने के इच्छुक लोग वीजा लगने बाद यहां दरगाह पर पहुंचते हैं। वह यहां जूते दान करते हैं। इस मामले में आयोग ने पंजाब पुलिस को तुरंत कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों के बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालिस्तान समर्थक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 1 हैंड ग्रेनेड, दो 30 बोर पिस्तौलें, गोला-बारूद, और तकनीकी उपकरण बरामद

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित एक खालिस्तान समर्थक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है, जो शंभू शहर के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की कोशिश में शामिल था।यह सफलता पुलिस...
article-image
पंजाब

तीन सगी बहनों की लाशें घर के बाहर लोहे के बंद ट्रंक में पड़ी मिली : बच्चियों की उम्र 4 से 9 साल के बीचहै , कल से बच्चियां घर से गायब थी

जालंधर : जालंधर में पठानकोट हाईवे पर पड़ते कानपुर क्षेत्र में आज सुबह तीन सगी बहनों की लाश घर के बाहर ही एक लोहे के बंद ट्रंक में पड़ी मिली। तीनों बहनें बीते दिन...
article-image
पंजाब

डेढ़ लाख नकदी व सोना चांदी के गहने चोरी, ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज : मकान खरीदने के नाम पर ठगे 7 लाख:

ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, मामला दर्ज नाभा। थाना नाभा पुलिस ने ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी, पंजाब व लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय, वह अंदरूनी सत्ता संघर्ष में लगी : बलतेज पन्नू

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है और पंजाब और उसके लोगों की चिंताओं को दूर करने के बजाय, वह अंदरूनी सत्ता...
Translate »
error: Content is protected !!