तीन छात्राओं के प्राइवेट पार्ट नोटबुक के बहाने टच करता था,  मजीठिया क्षेत्र में पड़ते सरकारी प्राइमरी का अध्यापक : अध्यापक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज- अध्यापक सस्पेंड

by

अमृतसर :   मजीठिया क्षेत्र में पड़ते सरकारी प्राइमरी अध्यापक की गंदी करतूतों का खुलासा हुआ है। उस पर तीन नाबालिग छात्राओं से सेक्सुअल तरीके से टच करने का आरोप है।  मामले का खुलासा होते ही पंजाब शिक्षा बोर्ड के डायरेक्टर ने आरोपी अध्यापक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गौरतलब बात यह भी है कि जब मामला स्कूल हेड के सामने आया तो आरोपी अध्यापक स्कूल से भाग निकला। मजीठिया पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 ऐसे हुआ मामले का खुलासा :  मजीठिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमलोक सिंह ने बताया कि आरोपी अध्यापक प्राइमरी स्कूल मजीठिया में तैनात था। पीड़ित छात्राओं के परिवार ने दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उनकी बेटियों की उम्र 10 साल के करीब है। कक्षा में नोटबुक देखने के बहाने शिक्षक उन्हें पास बुलाता था और उनके प्राइवेट पार्ट को टच करता था। ऐसा पहले से चल रहा हो। जब उनकी बेटियां स्कूल जाने में आनाकानी करने लगीं तो वह संदेह हुआ और उन्होंने सख्ती से कारण पूछा। बच्चियां रोने लगीं और रोते रोते उन्हें सारी बात बताई। मामले का खुलासा होते ही पीड़ित बच्चियों के परिवार भड़क गए और पुलिस के पास गए।

आरोपी अध्यापक पर पोस्को एक्ट के तहत केस :   पीड़ित परिवारों की शिकायत सुनते ही एसएचओ अमलोक सिंह ने तुरंत पुलिस टीम को स्कूल भेजा, ताकि आरोपीअध्यापक को गिरफ्तार किया जा सके, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी शिक्षक भाग निकला। पुलिस ने साथ लगते पुलिस थानों में आरोपी अध्यापक की तस्वीर भेज दी है। आरोपी अध्यापक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

बोर्ड डायरेक्टर ने तुरंत किया सस्पेंड :  पंजाब स्कूल एजूकेशन बोर्ड प्राइमरी के डायरेक्टर ने मामला सामने आते ही तुरंत प्रभाव से आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक गतिविधि को शिक्षण संस्थानों में सहन किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तियां

हिमाचल के कोविड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी अनुभव के आधार पर सुक्खू सरकार दोबारा करेगी नियुक्तिया एएम नाथ। शिमला पूर्व में रही जय राम सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग में...
Uncategorized

Khám Phá nhà đất

nhà đất hải phòng 500 700 triệu Khi nói mang lại rất phổ thông trang web cá cược trực con cái đường về hóa học lượng, buộc phải chưa nói mang lại backlink vào...
Uncategorized

xổ số miền bắ

xổ số miền bắc ngày mùng 9 tháng 8 Bài viết này đã chuyển người mua hàng đến loài một vài người mua hàng của xổ số miền bắc ngày mùng 9 tháng 8...
Uncategorized

S666 Capital – Bí Mật Đầ

soi cau mb hom nay https://s666.capital/ là một trong những trong đầy đủ nền tảng cá 24/7}{đặt cược 24/7}{đặt 24/7}{đặt cược nhiều, tuy rứa nhỏ người công ty đã khám phá vô cùng dị...
Translate »
error: Content is protected !!