मौजूदा पंजाब सरकार स्कूल प्रबंधन समितियों में अपने चहेते राजनेताओं को खुश करने के लिए स्कूलों में हस्तक्षेप कर रही : नितिन सुमन

by

स्कूल प्रबंधन समितियों में राजनीतिक हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं – गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन
गढ़शंकर।  गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन की इकाई गढ़शंकर – 2 की एक महत्वपूर्ण बैठक शहीद भगत सिंह पार्क में ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा, महासचिव परमिंदर पखोवाल, जिला कमेटी के सदस्य राज कुमार की अध्यक्षता में हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रेस सचिव नितिन सुमन ने बताया कि मौजूदा पंजाब सरकार स्कूल प्रबंधन समितियों में अपने चहेते राजनेताओं को खुश करने के लिए स्कूलों में हस्तक्षेप कर रही है। जिससे अध्यापक वर्ग में भारी निराशा है। उन्होंने आगे कहा कि संबंधित गांवों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विशेषज्ञों को समिति में शामिल न करके सरकार अपने चहेते राजनेताओं को समिति में शामिल करके स्कूलों को राजनीतिक अखाड़ा बनाना चाहती है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
जिला कमेटी सदस्य नरेश कुमार ने कहा कि अगर एक गांव के बाहर के व्यक्ति को कई स्कूलों का सदस्य बनाया जाएगा तो अध्यापक को उनके हस्ताक्षर लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि अध्यापक वर्ग पहले से ही गैर-शैक्षणिक कार्यों और अनावश्यक पदों पर आसीन है। यूनियन  सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करता है। इस दौरान बिभिन्न नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द इस फैसले को वापस लिया जाए, अन्यथा आने वाले समय में गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब सरकार के खिलाफ तीखा संघर्ष करेगी। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष कमेटी  गढ़शंकर इकाई के अध्यक्ष सतपाल मिन्हास, पूर्व अध्यक्ष शमसुंदर कपूर, संदीप बडेसरों, नरेश कुमार, सुरिंदर कुमार, जसवीर बस्सी, जरनैल सिंह, भाग सिंह, हरपाल सिंह आदि उपस्थित थे।
फोटो :  गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन की इकाई गढ़शंकर – 2 की बैठक दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी राणा, महासचिव परमिंदर पखोवाल, जिला कमेटी के सदस्य राज कुमार व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चलती कार की छत पर बैठकर किया किस… पंजाब में विदेशी युवक और युवती की घटिया हरकत,

लूधियाना : लुधियाना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक चलती कार की छत पर बैठकर युवक और युवती गंदी हरकते करते हुए...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बुलेट ट्रेन से दिल्ली-अमृतसर सिर्फ 2 घंटे में : प्रोजेक्ट को 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

अमृतसर :  भारत सरकार ने दिल्ली और अमृतसर के बीच बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने का ऐलान किया है, जिससे यात्रा का समय केवल 2 घंटे में सिमट जाएगा। इस बुलेट ट्रेन के द्वारा...
article-image
पंजाब

पंजाब कैबिनेट में आएंगे ये 3 खास प्रस्ताव : रिजर्व लैंड की नीलामी करेगी सरकार, 3 किमी दायरे में पंजाब बनाएगा ईएसजेड

अरुण दीवान। चंडीगढ़ : पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी प्रधान का नया चेहरा नियुक्त कर सरकार अपने कामकाज को ट्रैक पर लाना चाहती है। पंजाब...
article-image
पंजाब

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से जेल लोक अदालत एवं कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  : सदस्य सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी, एसएएस नगर, मोहाली के दिशा-निर्देशों और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के आदेशों का पालन करते हुए केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!