*मौत के बाद कैसे होता है अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब : 20 मिनट के लिए मरने वाले शख्स ने खोला राज*

by
मौत के बाद की दुनिया कैसी होती है इस बात पर आज भी बहुत बहस चलती है। इसे लेकर हर किसी की अपनी अलग मान्यता है। हालांकि इस चीज को लेकर अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे शख्स से मिलाने जा रहे हैं जिसने मौत के बाद की दुनिया देखने का दावा किया है।
20 मिनट के लिए मरकर जिंदा होने वाले इस शख्स ने एक इंटरव्यू में बताया है कि मौत के बाद वह कहां गया था और उसके साथ क्या क्या हुआ था।
60 वर्षीय स्कॉट ड्रमोंड जब 28 साल के थे तो उनका एक एक्सीडेंट हुआ था। इस एक्सीडेंट से उनके अंगूठे में चोट लगी थी, जिसका ऑपरेशन भी हुआ था। इसी ऑपरेशन के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था, हालांकि 20 मिनट के बाद वह जिंदा हो गए थे। अपने इस अनुभव को शेयर करते हुए स्कॉट बताते हैं कि जब मैं मर गया था तो मैंने नर्स को ऑपरेटिंग थियेटर से चिल्लाते हुए देखा था, वह कह रही थी ‘मैंने उसे मार डाला’।
ऑपरेशन के समय ऐसा एहसास हुआ जैसे मेरे हाथ और दिल में कुछ जा रहा है। मुझे अपने अंगूठे पर लगाया जा रहा हर टांका दिखाई दे रहा था। मैं अपने पास में एक शख्स को महसूस कर सकता था। वह शायद भगवान थे। उस समय नर्स को लगा कि मैं मर चुका हूँ। इसलिए वह रोती हुई ऑपरेटिंग थियेटर से बाहर चली गई। फिर मुझे अचानक से कोई सुंदर फूलों और बड़ी हरी घासों के मैदान में ले जाने लगा।
स्कॉट आगे कहते हैं – मुझे याद है तब मैंने पीछे मुड़कर नहीं
देखा था। शायद मुझे ऐसे आदेश दिए गए थे कि मैं पीछे न देखूं। फिर मैं एक खेत में आ गया। वह शख्स (भगवान) ठीक मेरे बगल में खड़ा था, हालांकि मैं उसे देख नहीं पाया। मेरे बाईं और कुछ बड़े और ऊंचे पेड़ थे। वह बहुत ही अजीब थे। वहीं दूसरी ओर सुंदर जंगली फूल थे।
स्कॉट आगे बताते हैं – जो व्यक्ति मुझे वहां ले गया उसके और मेरे अलावा वहां कोई और नहीं था। मेरे पास से सफेद बादल गुजरने लगे। अचानक मुझे अपने पैदा होने से लेकर अंतिम समय तक का लाइफ का पूरा वीडियो दिखाई देने लगा। मैंने अपनी लाइफ में जो भी अच्छे और बुरे काम किए वह मुझे देख रहे थे। मेरे कामों का न्याय हो रहा था।
इसके बाद उनके एक गाइड ने मुझे टेलीपैथिक तरीके से उन्हें उठने और बादल पर चलने के लिए बोला। तभी बादलों से बना हुआ एक मजबूत हाथ मेरी तरफ आया और मुझ से कहने लगा कि अभी तुम्हारा समय नहीं आया है। अभी तुम्हें और भी काम करने हैं। फिर जैसे ही वह हाथ पीछे हुआ मैं पुनः अपने शरीर में आ गया।
स्कॉट कहते हैं कि मैं उस जगह से वापस नहीं आना चाहता था। वह एक सुंदर और शांत जगह थी। जब मैं होश में आया तो मुझे जानकार हैरानी हुई कि मुझे मरे 20 मिनट हो गए हैं।
वैसे स्कॉट की इस कहानी के ऊपर आपकी क्या राय है हमे कमेंट में जरूर बताएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

ग्यारवें विशाल भंडारे का पोस्टर जारी : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर दुआरा 26 जून से लगाया जाएगा

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए ग्यारवां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सुनील जाखड़ ने सवाल उठाए

चंडीगढ़  :  पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आंदोलनकारी किसानों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार से...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी के मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

चंडीगढ़: नशों के खिलाफ चल रही निर्णायक जंग के बीच सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह को बड़ा झटका देते हुए कमिश्नरेट पुलिस (सीपी) अमृतसर ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी के एक...
Translate »
error: Content is protected !!