मुख्यमंत्री ने जाखू में किया रावण दहन

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, शिमला नगर निगम के पार्षदगण, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

नवीन जिंदल के भी भाजपा में जाने की अटकलें, कमलनाथ के बाद : हालांकि कमलनाथ भाजपा में जाने की बात को नकार चुके

हालांकि कमलनाथ ने इन बातों को अपने स्तर से खारिज किया है लेकिन सूत्रों का यह भी दावा है कि कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए मुकेश अग्निहोत्री : पावन पद यात्रा पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से की गई आयोजित

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता पूज्य श्री हेमानंद महाराज जी द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए निकाली गई दर्शनार्थ संकल्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता का दिया संदेश : सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने का उद्देश्य

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की सौ फीसदी भागीदारी तय बनाने के उद्देश्य से गगरेट के अंबोटा और मावा कोहलां में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्राम पंचायत बखरोट में 19 जनवरी को किया जाएगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन

करसोग : करसोग में आयोजित किए जाने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के...
Translate »
error: Content is protected !!