कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाया : 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग

by

फरीदाबाद  :  महिला के कहने पर पीड़ित ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई। यहां निशा राजपूत नाम से कमरा बुक किया गया था।  हरियाणा के फरीदाबाद में लिफ्ट के बहाने एक कारोबारी की कार में बैठी महिला ने कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। पैसे न देने की सूरत में महिला ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। कारोबारी को डराने के लिए महिला के कुछ साथियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर पीड़ित को धमकाया और केस दर्ज कर पीटने की बात भी कही। दो दिन पहले महिला ने पीड़ित पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित युवक ने आरोपियों की बातें रिकॉर्ड कर लीं और पुलिस को सारी सच्चाई बताई। पुलिस ने महिला सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सैनिक कॉलोनी के निवासी रूपचंद ने सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया वह दिल्ली में इवेंट मैनेजमेंट का काम करते हैं। 27 सितंबर रात करीब 10 बजे कार से घर की तरफ लौट रहे थे। मैगपाई होटल के पास लघुशंका के लिए कार से उतरे तो एक महिला ने सेक्टर 21 जाने के लिए उनसे लिफ्ट मांगी। रूपचंद ने कहा वह उधर नहीं जा रहा।
                       इस पर महिला ने बीके चौक तक छोड़ने की बात कही। आरोप है कार में बैठते ही महिला ने रूपचंद के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला ने कहा वह शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर देगी। महिला के कहने पर रूपचंद ने एक दुकान से बिरयानी खरीदी और सेक्टर 21 की तरफ चले गए। महिला उसे सेक्टर-21 स्थित मायरा होम्स नाम के होटल में ले गई।
                                  यहां निशा राजपूत नाम से कमरा बुक किया गया था। आरोप है महिला ने कमरे में रूपचंद के साथ कुछ वीडियो बनाए और गाली गलौज कर विवाद बढ़ाने लगी। परेशान होकर पीड़ित घर के लिए निकलने लगा तो महिला ने कहा कि उसे ओल्ड फरीदाबाद चौक के पास एक ओयो में छोड़ दो। अगले दिन महिला ने फोन पर पैसों की मांग शुरू कर दी। आरोपी महिला ने कहा कि पचास हजार रुपये नहीं देगा तो वीडियो और फोटो वायरल कर देगी। रूपचंद ने फोन बंद कर लिया।
खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मांगे 50 हजार :   शिकायतकर्ता का कहना है महिला के फोन करने के अगले दिन उसके पास दोबारा से फोन आया। कॉलर ने कहा वह सेक्टर 19 चौकी से संजय तंवर बोल रहा है। निशा नाम की महिला तुम्हारे खिलाफ शिकायत लेकर आई है। कुछ ले-दे कर मामला खत्म करवा सकता हूं। इसी बीच संजय ने चौकी प्रभारी से भी बात कराने की बात कही। चौकी प्रभारी बने युवक ने रूपचंद को धमकाया और कहा थाने लाकर पीटूंगा तब पता लगेगा। आरोपी संजय तंवर मामला शांत करवाने की एवज में पैसों की मांग करता रहा। संजय ने कहा पुलिस केवल महिला की सुनेगी तुम फंस जाओगे। रूपचंद ने 30 सितंबर को सेक्टर 16 चौकी में मामले की शिकायत दी। चौकी प्रभारी ने महिला व संजय तंवर को चौकी में बुलाया। यहां माफी मांगने के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया।
दो दिन पहले पहले फिर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला :    चौकी से मामला रफा दफा होने के बाद आरोपी महिला ने सेक्टर 16 स्थित महिला थाना सेंट्रल में जाकर रूपचंद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। थाने से फोन जाने के बाद रूपचंद ने डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ और एसीपी मोनिका देशवाल को मामले से अवगत कराया और महिला और आरोपी संजय तंवर की रिकॉर्डिंग सुनाई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजय तंवर और महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी : निकास कुमार

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए व युवा मतदाताओं को किया सम्मानित होशियारपुर, 25 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी...
article-image
पंजाब

हाई कोर्ट पहुंचा ‘लारेंस ऑफ पंजाब’ का मामला : राजा वड़िंग ने दायर की PIL

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टर कल्चर और आपराधिक गतिविधियों को लेकर लंबे समय से चल रही बहस के बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आने वाले कॉन्टेंट ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। जी-फाइव...
article-image
पंजाब , समाचार

साडी योजना साडा विकास तहत नौ थीमों पर पंचायतों के प्रतिनिधियों को दी गई ट्रेनिग

होशियारपुर। प्रदेशिक देहाती विकास संस्था, मोहाली दुारा डायरेकटर पंचायत व ग्रामीण विकास के निर्देशों पर स्थानीय ब्लाक कार्यालय होशियारपुर-1 में बीडीपीओ सुखजिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचायिती संस्थाओं के चुने गए प्रतिनिधियों व अधिकारियों...
article-image
पंजाब

कुछ ताकतें जेल में बंद खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की मां बलविंदर कौर पर उनके ‘ खालिस्तान समर्थक नहीं’ वाले बयान के लिए दबाव बना रही – रवनीत सिंह बिट्टू

अमृसतर: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सांसद अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें जेल में बंद खालिस्तानी अलगाववादी और खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह की...
Translate »
error: Content is protected !!