आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न

by
एएम नाथ। सोलन : आसुरी प्रवृत्तियों के प्रतीक रावण, कुम्भकर्ण तथा मेघनाद के दहन के साथ विजयदशमी का पर्व आज विधिवत पूजा-अर्चना सहित सम्पन्न हो गया। सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित विजयदशमी पर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने की। उन्होंने इस अवसर पर दशहरा दंगल के विजेताओं को सम्मानित भी किया।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि दशहरा पर्व भारत की राष्ट्रीयता का प्रतीक है और बुराई पर अच्छाई तथा आसुरी शक्तियों पर सत्य की विजय का यह पर्व पूरे विश्व में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने प्रदेश एवं जिलावासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।May be an image of 8 people and text
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर आयोजित दशहरा दंगल के विजेताओं को सम्मानित करते हुए आशा जताई कि अधिक से अधिक युवा इस खेल की तरफ आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि पारम्परिक खेल नशे के विरुद्ध अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कुश्ती, कबड्डी जैसे पारम्परिक खेल अवश्यक खेलें।
डॉ. शांडिल ने दंगल प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता रहे पहलवानों को सम्मानित किया।
May be an image of 10 people, people smiling and text
बड़ी माली के विजेता कपिल पटयाला तथा उप विजेता हिमाचल केसरी मुकेश धवाल रहे।
छोटी माली के विजेता मण्डी के सिद्धार्थ धवाल तथा उप विजेता ज़िला कांगड़ा के प्रिंस रहे।
May be an image of 1 person and crowd
नगर निगम सोलन की मेयर ऊषा शर्मा, पार्षदगण, डॉ. शांडिल के सुपुत्र सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, बघाट सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, दंगल समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सेठी, सरदार सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव कुमार, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, ज़िला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की सदस्य संधिरा दुल्टा, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, अंकुश सूद, विकास कालटा, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सुरेन्द्र ठाकुर, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा, ज़िला चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 रुपये तक के पेमेंट पर 18 फीसदी जीएसटी लगा सकती : कार्ड से पेमेंट करने वाले ध्यान दें ! क्या UPI पेमेंट पर होगा असर?

अगर आप क्रेडिट कार्ड या फिर डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। जल्द ही आपको डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना महंगा पड़ सकता है। सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलतापूर्वक सम्पन्न …14वीं विधान सभा का 10वाँ सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक रहा : कुलदीप पठानियां

धर्मशाला:   शीतकालीन सत्र की समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का दशम सत्र अपेक्षा अनुरूप पूर्ण सफलता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी दर्शन सेवा योजना -योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ : मुकेश अग्निहोत्री

योजना के तहत नालागढ़-अयोध्या, नालागढ़-वृदंावन, बद्दी-अमृतसर बस सेवा होगी आरम्भ पीर स्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि महत्वकांक्षी दर्शन सेवा योजना धार्मिक पर्यटन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Chamba news : युवाओं को नशे से बचाना सामूहिक जिम्मेदारी : DC मुकेश रेपसवाल

समाज में नशे के कारोबार और इससे जुड़े तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा :उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र के वीडियो...
Translate »
error: Content is protected !!