स्वच्छता अभियान और ई-वेस्ट वाहन का शुभारंभ

by
एएम नाथ। पालमपुर, 2 अक्तूबर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर निगम पालमपुर ने आज स्वच्छता अभियान का आयोजन किया और ई-वेस्ट संग्रहण वाहन का शुभारंभ किया। महापौर गोपाल नाग ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप महापौर राजकुमार, पार्षद पूनम बाली, अमित शर्मा, राजू ठाकुर व अजीत वागला, पालमपुर एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन फोरम के सदस्य, आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और कार्यकारी अभियंता सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
महापौर नाग ने कहा कि ई-वेस्ट वाहन की शुरुआत पालमपुर को पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में अहम कदम है। अधिकारियों और पार्षदों ने नगर निगम परिसर से सफाई अभियान की शुरुआत की और नागरिकों से गांधी जी के स्वच्छता संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर बाजार में लोगों को दी शुभकामनाएं, पूजा-अर्चना की

हमीरपुर 22 जनवरी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को हमीरपुर के सत्यनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की और लोगों को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थे दर्शन सिंह साहसी, जिनकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कर दी हत्या… क्या थी मर्डर की वजह?

कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड शहर में 27 अक्टूबर की सुबह भारतीय मूल के मशहूर उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए साल के मौके पर इंटक द्वारा कैलेंडर जारी

लुधियाना, 1 जनवरी: पीएसपीसीएल और पीएसटीसीएल वर्कर्स फेडरेशन (इंटक) की ओर से नए साल 2026 के अवसर पर प्रधान स्वर्ण सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के...
Translate »
error: Content is protected !!