मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

by

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के एक अकाउंट से सुनियोजित हमले में कुख्यात गिरोह की संलिप्तता की घोषणा की गई।
गिप्पी ग्रेवाल को संबोधित एक पोस्ट में लिखा है, ‘हालांकि आप सलमान खान को एक भाई के रूप में मान सकते हैं, लेकिन अब तुम्हारे ‘भाई’ के लिए यह जरूरी है कि वह आगे आए और तुमको बचाए। यह मैसेज सलमान खान के लिए भी है – यह भ्रम न पालें कि दाऊद या कोई भी तुमको हमसे बचा सकता है।

सिद्धू मूसेवाला की मौत पर तुम्हारी भावुक पोसेट हमारी नजरों से बच नहीं पाई। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि वो किस तरह का शख्स था और उसने किस तरह के अवैध संबंध बनाए रखे थे।’ ‘विक्की के मिद्दुखेरा में रहने के दौरान तुम उसके साथ काफी करीब से जुड़े रहे और इसके बाद तुमने सिद्धू के लिए काफी दुख भी व्यक्त किया। तुम अब हमारी रडार में हो। इसे एक टीजर समझो… किसी भी देश में शरण ले लो, लेकिन ध्यान रखना, मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती…।’

बता दें कि मई 2022 में लोकप्रिय पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ घंटों बाद कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। हत्या में बिश्नोई का नाम भी सामने आया है। बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिम्मेदारी लेते हुए लिखा कि ‘वह और लॉरेंस बिश्नोई समूह हत्या के पीछे थे।’

7 अगस्त, 2021 को युवा अकाली दल के नेता विक्रमजीत सिंह मिद्दुखेड़ा उर्फ विक्की मिद्दुखेड़ा (33) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कहा गया कि मूसेवाला ने अपने प्रबंधक शगुनप्रीत सिंह को हत्या को अंजाम देने का निर्देश दिया था, हालांकि दावे अभी तक साबित नहीं हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिला 15 ग्राम हैरोइन समेत गिरफ्तार

गढ़शंकर । गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला आरोपी से 15 ग्राम हैरोइन बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने महिला को काबू करके उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेडी एसआई रमनदीप...
पंजाब

भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार को बहाल करने की अपील

चंडीगढ़ : पंजाब के भाजपा नेता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अटारी सीमा के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बहाल करने की अपील की। प्रधानमंत्री...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शर्ट उतारकर डांस, पुशअप : मनाली के अटल टनल में दिल्ली के लड़कों का हुड़दंग : पुलिस ने लिया एक्शन

कुल्लू :  हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है. बड़ी संख्या में पर्यटक कुल्लू-मनाली घूमने के ले आ रहे हैं. उनकी पहली पसंद अटल टनल से लाहौल स्पीति बना हुआ है. टनल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में कानून व्यवस्था की बदतर हालत लोग छे वजे के बाद दुकानें खोलने से डॉ रहे : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर। पंजाब के जब हालात खराब तव भी गढ़शंकर में कानून व्यवस्था की हालत बदतर नहीं थी। जितनी बदतर हालत अब हो चुकी है। आम लोगों पर फायरिंग की घटनाएं आम हो गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!