मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना : मौसम 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर खराब रह सकता

by

एएम नाथ । शिमला :  प्रदेश में मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।  इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

मौसम 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर खराब रह सकता है। 11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। वहीं, आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। धूप खिलने से लोगों को ठंड से राहत मिली है।

लाहौल के तेलिंग नाला में कई फुट ऊंची बर्फ की दीवार को काटकर बहाल किया जा रहा मार्ग
लाहौल के तेलिंग नाला में बर्फ की कई फुट ऊंची दीवार को काटकर सड़क बहाल की जा रही है। मौसम खुलते ही घाटी में सड़कों की बहाली का काम तेज हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण मनाली-केलांग सहित अन्य सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, बीआरओ की मशीनरी सिस्सू से तांदी की ओर सड़क बहाली में जुटी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री ने जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : बीत एरिया इरिगेशन स्कीम 2 के लिए 75 करोड़ की डीपीआर तैयार

ऊना : 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उन्होंने परेड...
हिमाचल प्रदेश

9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल

एएम नाथ। चंबा :  अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग डॉ. एसपी कत्याल 9 से 12 जनवरी तक जिला चंबा के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. एसपी कत्याल के प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता...
Translate »
error: Content is protected !!