यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच हो रहा, भाजपा धर्म और कांग्रेस अधर्म यानी भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी – कंगना रनौत

by

मंडी। भारतीय जनता पार्टी की मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी कंगना रनौत ने उन्हें बाहरी बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल की बेटी हैं, उन्हें कांग्रेस से प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।  कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए कंगना ने पूछा, ‘क्या देश-विदेश में जाकर आजीविका कमाने वाले हिमाचली नहीं हैं। वह भी केवल रोजगार की तलाश में मुंबई गई थीं। उनके रिश्ते नातेदार सब यहीं हैं।’  नाचन विधानसभा क्षेत्र के चैलचौक में रोड शो के बाद पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेते कंगना ने कहा कि यह चुनाव धर्म और अधर्म के बीच हो रहा है। भाजपा धर्म और कांग्रेस अधर्म यानी भ्रष्टाचारियों के साथ खड़ी है। मोदी व मेरे नाम से कांग्रेस कांप रही है। बौखलाहट में आकर कांग्रेस नेता बेटियों का भाव पूछ रहे हैं। जनता बहन बेटियों पर सवाल उठाने वालों को वोट से जवाब दें।

नारी वंदन अधिनियम से महिलाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मौका :   कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को अपमानित करने का काम किया है। मोदी सरकार ने नारी वंदन अधिनियम बना महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया है। कांग्रेस ने सेना को भी नीचा दिखाया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। हम राम की सेना है। मोदी राम के काज में लगे हुए हैं। भ्रष्टाचारियों को किसी भी सूरत में सत्ता में नहीं आने देंगे।

हिमाचल में भ्रष्टाचार का बोलबाला: कंगना :  कंगना ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मुख्यमंत्री सुक्खू से सरकार नहीं संभल रही है। सरकार बचाने के लिए मित्रों को पद बांट रहे हैं। आपदा में मुख्यमंत्री सुक्खू और कांग्रेस नेता एक ही रोना राेते रहे कि केंद्र से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू से पूछा कि केंद्र से मिली 1008 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि कहां गई,जनता को जवाब दें।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने छोटी काशी के इतिहास को देखते हुए शिवधाम बनाने का निर्णय लिया था। सुक्खू सरकार ने हिंदू विरोधी होने का परिचय देते हुए शिवधाम का काम बंद करवा दिया। बाद में कंगना ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रिवालसर से दुर्गापुर तक रोड शो में भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन : जून 2027 तक भटियात के सभी गांव को मिलेगी सड़क सुविधा : पठानिया

चंबा, 14 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज शहीद सुभाष चंद की स्मृति में लगभग एक करोड़ रूपयों की राशि से निर्मित होने वाले लुहनी-भराणा दा वासा संपर्क मार्ग का विविधत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विनय मोदी ने संभाला एससी आयोग के सदस्य सचिव का कार्यभार

रोहित जसवाल। ऊना, 21 फरवरी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विनय मोदी ने शुक्रवार को ऊना के रामपुर स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के स्थायी सदस्य सचिव के रूप में...
हिमाचल प्रदेश

जिला में बैच आधार पर जेबीटी के 40 पद भरे जाएंगे

ऊना, 15 फरवरी: जिला प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय द्वारा कनिष्ठ बुनियादी (जेबीटी) के 40 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अनीता गौतम ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी, डीएसपी, पूर्व एसएचओ सहित आठ पुलिस मुलाजिमों को आजीवन कारावास : चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में चल रही थी सुनवाई

चंडीगढ़ :  सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में सुनवाई...
Translate »
error: Content is protected !!