यात्री सुरक्षित : बेसहारा पशु को बचाते बस हाईवे किनारे ठूंठ से टकराई

by

ऊना : पनोह में सीटीयू की बस नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जो 32 मील पठानकोट से चंडीगढ़ जा रही थी। हादसे की ‌वजह बस के आगे अचानक कोई बेसहारा पशु आना बताया जा रहा है। जिसे बचाते बस हाईवे किनारे ठूंठ से टकराई, फिर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस की डायरेक्शन पलटकर दूसरी तरफ हो गई।
हाईवे के किनारे वैल्डिंग की दुकान चलाते शिव कुमार ने बस में सवार यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। उस वक्त बस में 8-10 यात्री सवार थे। सभी बस यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलने से ऊना से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद पुलिस टीम ने ड्राइवर के बयान दर्ज किए। साथ ही घटना के बारे में यात्रियों से जानकारी जुटाई।
सीटीयू बस के ड्राइवर सोहन सिंह ने बताया कि सुबह साढ़े 9 बजे के करीब बस अपने निर्धारित रूट पर चंडीगढ़ जा रही थी। बस की स्पीड 40 से 50 के बीच थी। कहा कि इस दौरान बस के आगे अचानक बेसहारा पशु आने से हादसा पेश आया है। उन्होंने कहा कि सभी बस यात्री सुरक्षित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संतों का मार्गदर्शन उज्जवल भविष्य की नींव – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने  सोलन की ग्राम पंचायत ओच्छघाट के ज्वाला माता मंदिर में आयोजित श्रीमद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या : बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की

बीड़, 30 अक्तूबर :- बीड़-बिलिंग कार्निवल की दूसरी सास्कृतिक संध्या में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय बच्चों, महिला मंडलों के अतिरिक्त लोक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शाम होते ही शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थी लग्जरी गाड़ियों की लाइन : SIT के रडार पर कौन हैं ये 5 चेहरे?

पटना :  पटना में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अब इस प्रकरण में पुलिस द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनिरूद्ध सिंह ने सोलन में स्व. डाॅ. परमार को किए श्रद्धासुमन अर्पित

सोलन : प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री तथा ज़िला सोलन राहत एवं पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अनिरूद्ध सिंह ने आज सोलन स्थित चिल्ड्रन पार्क में हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम...
Translate »
error: Content is protected !!