*यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर अस्पताल में किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास*

by
 50 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन
एएम नाथ। जयसिंहपुर, 12 जुलाई: – आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के भवन का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विधान सभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और इस भवन के निर्माण से अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था अधिक व्यवस्थित और प्रभावशाली होगी। उन्होंने कहा कि इस भवन में खंड चिकित्सा अधिकारी का कार्यालय रहेगा जिससे यहां की स्वास्थ्य सुविधाएं और भी सुदृद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्मित होते ही यहां पर स्थाई खंड चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जयसिंहपुर के लिए खंड चिकित्सा अधिकारी और हेल्थ एजुकेटर के पद की लंबे समय से चल रही मांग को पूर्ण किया गया है।
गोमा ने कहा कि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जा रहा है। इस संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा आधुनिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों और मशीनों को खरीदने के लिये एक-एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में पूरे सप्ताह अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है और तीन महीने के भीतर यहां पर अल्ट्रासाउंड की आधुनिक मशीन भी स्थापित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि 2 महीने के भीतर यहां पर डायलिसिस यूनिट भी स्थापित की जाएगी ताकि यहां के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा की जल्द ही ऑपरेशन थियेटर टेक्निशियन की नियुक्ति कर ऑपरेशन थिएटर को मेजर ऑपरेशन के लिए पूर्णता कार्यशील कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन थिएटर में 40 लाख रुपए की एनेस्थीसिया यूनिट को स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त मंत्री ने अस्पताल के वार्डों में कर्टन इत्यादि लगाने के लिए विधायक निधि से 5 लाख रूपए देने की भी घोषणा की।
शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत मंत्री ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण भी किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी भी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इस अवसर जसवंत डढवाल, विन्ता ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अनीता शर्मा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर डॉ वरुण सूद, डॉ मनीष, हेल्थ सुपरवाइजर जीवन लाल रमेश चंद सहित गण मान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष विभाग चंबा के चौगन में 2 अक्टूबर से प्रतिदिन योग शिविर का किया जा रहा आयोजन

एएम नाथ। चम्बा :  आयुष विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा योग सर्वोदय अभियान के तहत 2 अक्टूबर से प्रतिदिन चंबा के चौगन में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा  है। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को 88वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं : आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा की जीवन यात्रा, दृढ़-निश्चय समर्पण और संघर्षों से भरी मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा

मैक्लोडगंज : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा को उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कहां से लाती थी पूर्व विधायक सत्कार कौर नशा? जांच अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद सत्कार कौर ने ने किए नए खुलासे

अरुण दीवान। मोहाली। खरड़ में 100 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ी गई पूर्व विधायक सत्कार कौर से पूछताछ के बाद कई राजफाश होने लगे हैं। जांच अधिकारियों के मुताबिक सत्कार कौर ने पुलिस पूछताछ...
हिमाचल प्रदेश

28 दिन का अंतराल पूर्ण करने वाले हैल्थकेयर स्टाफ को लगाई जा रही टीकाकरण की दूसरा खुराक

ऊना, 17 फरवरी: जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अभियान में सर्वप्रथम हेल्थ केयर स्टाफ, आंगनबाड़ी तथा...
Translate »
error: Content is protected !!