*यादविंद्र गोमा ने लदोह पंचायत में किया शकुंतलम आश्रम का उद्घाटन*

by
पंचरूखी, 12 अगस्त:- आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत लदोह के बलवीर चौक ठाकुरद्वारा स्थित शकुंतलम आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया तथा श्रीमद् भागवत कथा के समापन में भाग लिया।
आयुष मंत्री ने अलंग महादेव, शकुंतलम आश्रम उत्थान समिति और स्थानीय जनता को बधाई देते हुए कहा कि मात्र छह माह में सरकार एवं जन सहयोग से अच्छा आश्रम तैयार हुआ है। उन्होंने बताया कि यह स्थल तीन पंचायतों के लिए मोक्ष धाम के रूप में विकसित हुआ है, यहां गणपति, 11 रुद्र शिवलिंग, शनिदेव, राधा-कृष्ण एवं मछियाल धाम की स्थापना की गई है।
उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में जनहित, लोकहित और सामाजिक कार्यों को पूर्ण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा वे जन समस्याओं के समाधान और सभी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए वचनबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि आश्रम के विभिन्न कार्यों के लिए विधायक निधि से 6 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। उन्होंने आगे भी अपनी ओर से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने समिति की मांग पर आश्रम परिसर में टीन शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा स्थानीय खेल मैदान को समतल करने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने आयोजन समिति को प्रोत्साहन स्वरूप 31 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की और साथ ही उन्होनें प्रत्येक वर्ष इसी प्रकार श्रीमद् भागवत कथा के सफल आयोजन का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर अलंग महादेव, शकुंतलम आश्रम उत्थान समिति के अध्यक्ष अमन राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए समिति की मांगे रखीं। कार्यक्रम में पंचायत उप प्रधान राजेश राजू, नायब तहसीलदार पवनदीप, समिति उप प्रधान रणजीत, मेजर जय सिंह, यशपाल, समिति सदस्य सुरेश ठाकुर, अमरीक ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मंडी में जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्ती, दुकानों की नियमित जांच के दिए निर्देश एएम नाथ।  मंडी, 30 मई  :  सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए उठाए जाएं आवश्यक कदम : पंचायत स्तर पर लंबित शिकायतों का समयबद्ध किया जाए समाधान- उपायुक्त

चंबा, 28 अगस्त : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा है कि ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित सभी शिकायतों का समयबद्ध तौर पर समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए । उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ही माता-पिता : जिन बच्चों के मां.बाप नहीं

शिमला : मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार 101 करोड़ रुपये का मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष स्थापित करेगी। इसके माध्यम से जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को उच्च एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य करने के निर्देश : शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार लाने तथा जवाबदेही तय करने के रोहित ठाकुर ने दिए निर्देश

विलय किए गए विद्यालयों के रिक्त भवनों को जनहित में उपयोग करने कि दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक, प्रारंभिक एवं गुणवत्ता प्रकोष्ठ) के...
Translate »
error: Content is protected !!