युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को गिरफ्तार : व्यवसायी को चाकू का डर दिखाकर लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने का मामला

by

फगवाड़ा :  पंजाब में एक व्यवसायी को चाकू का डर दिखाकर लूटने और उसे छेड़छाड़ के मामले में फंसाने की धमकी देने के आरोप में फगवाड़ा के एक गांव से युगांडा और तंजानिया की छह महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।   पुलिस ने बताया कि उन्हें भारतीय दंड संहिता की धाराओं 341 (गलत तरीके से रोकना), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को महेरू गांव के लॉगेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था । सतनामपुरा पुलिस थाने के प्रभारी गौरव धीर ने बताया कि आरोपी महिलाएं मौजूदा समय में महेरू और चहेरू गांवों में रह रही थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्थान के हनुमानगढ़ के एक निवासी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जो वर्तमान में महेरू में व्यवसाय कर रहे हैं।

महिलाओं के गैंग ने ऐसे दिया घटना को अंजाम :  शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह 26 फरवरी की रात एक ढाबे से लौट रहा था, तभी चाहवाला चौक के निकट एक महिला ने उसे रुकने का इशारा किया और मदद की गुहार लगाई. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, ‘वह मुझे एक तरफ ले गईं जहां पांच अन्य महिलाएं खड़ी थीं।   उन्होंने आरोप लगाया, ‘मुझे दीवार पर धकेलते हुए, मदद मांगने वाली महिला ने अपने पर्स से चाकू निकाल लिया और सभी ने मुझे धमकी दी कि मेरी जेब में जो कुछ भी है। उन्हें दे दूं.’ उन्होंने शिकायत में कहा, ‘विदेशी नागरिकों ने मुझे धमकी भी दी कि अगर मैंने ऐसा नहीं किया तो वे यह कहते हुए शोर मचा देंगी कि मैंने उनके साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया है।   धीर ने कहा कि इस व्यक्ति ने उन्हें 2,000 रुपये दिए और बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी छह विदेशी नागरिकों को शनिवार को एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के बारे में दोनों देशों के दूतावासों को भी सूचित किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अगली शिरोमणी अकाली सरकार कंडी बेल्ट के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय का गठन करने की घोषणा की….कहा कि वर्तमान में कानून-व्यवस्था अपने निचले स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि मंत्री गैंगस्टरों के साथ मिलकर डराने-धमकाने और जबरन वसूली करने में लगे...
article-image
पंजाब

फगवाड़ा में मिठाई की मशहूर दुकान पर चलीं गोलियां

फगवाड़ा : फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर स्थित मिठाई की एक मशहूर दुकान पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने सोमवार सुबह गोलीबारी कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के जख्मी होने की खबर...
article-image
पंजाब

पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति : पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शांति नगर : जिले के शांति नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 करोड़ की ठगी – वर्धमान ग्रुप के मालिक से : सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट भेजकर दिखाया डर

लुधियाना। देशभर में डिजीटल अरेस्ट के मामले बढ़ते जा रहे हैं और ठग लोगों के बैंक खातों से पैसे निकलवा कर दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ठगी कर रहे हैं। अब नया मामला पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!