युवक की मौके पर मौत – 23 वर्षीय युवक के मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मारी

by

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर गांव सेखोवाल पड़ते एरिया में पेट्रोल पंप के निकट तेज गति से जा रहे कैंटर द्वारा मोटरसाइकिल स्वार को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल स्वार युवक की मौके पर मौत हो गई।
बलविंदर सिंह पुत्र भगत सिंह निवासी गांव अबीपुर , थाना नालागढ़, जिला सोलन ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि  मै और मेरा भतीजा  जसविंदर सिंह (23 ) पुत्र परमजीत सिंह आपने आपने मोटरसाइकिल पर कल सुबह वह आपने मोटरसाइकिल पर गढ़शंकर आपने निजी काम पर जा रहे थे। मेरा भतीजा  जसविंदर सिंह (23 ) पुत्र परमजीत सिंह आपने मोटरसाइकिल नंबर एचपी -12 एम – 7896 पर मेरे से आगे जा रहा था।  जब हम गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड़ पर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो  तेज रफ्तार कैंटर नंबर पीबी -12 वाई – 1689 मेरे भतीजे के मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर फरार हो गया। जिससे मेरे भतीजे जसविंदर सिंह की मौके पर मौत हो गई।  पुलिस ने मृतक जसविंदर सिंह के चाचा बलविंदर सिंह के बयानों पर फरार कैंटर चालक सुखविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी वार्ड नंबर 12 , कुराली, जिला एसएएस नगर के खिलाफ धारा 281,106 324 बीएनएस व 187 एमवी  एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
फोटो : सड़क पर पड़ा मृतक का शव और जाँच करते पुलिस अधिकारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैलानियों की सुविधा के लिए : मुख्यमंत्री का निर्णय 2 जनवरी तक दिन-रात खुले रहेंगे ढाबे एवं रेस्तरां

शिमला : प्रदेश सरकार ने राज्य में आने वाले सैलानियों की सुविधा के दृष्टिगत रेस्तरां, ढाबे, चाय तथा खान-पान की अन्य दुकानें इत्यादि 2 जनवरी, 2023 तक दिन-रात खुले रखने का निर्णय लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल-कॉलेज होंगे मर्ज : अप्रैल में होंगे शिक्षकों के तबादले : बैठक में लिया फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेज मर्ज किए जाएंगे। अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की...
article-image
पंजाब

रोड़ी का गज्जर में चुनाव प्रचार दौरान जोरदार सर्मथन

गढ़शंकर। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गांव गज्जर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

डीएवी कालेजीएट स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में डीएवी कालेजीएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों ने शानदार अंक हासिल...
Translate »
error: Content is protected !!