युवक की मौत , दूसरा युवक बाल बाल बचा : तलवाड़ा में महिंद्रा पिकअप एक्टिवा में हुई टक्कर में युवक की मौके पर मौत

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : कस्बे के सैक्टर चार के निकट अड्डा बैरियर मे तलवाड़ा-हाजीपुर सड़क पर महिन्द्र पिकअप (पीवी 07 क्यू 0580) गाडी की एक एक्टिवा में हुई टक्कर हो जाने से एक्टिवा चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच मे जुटी।
थाना प्रभारी हर गुरदेव सिंह व सहायक थाना प्रभारी सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को बाद दोपहर के एक्टिवा (पीवी 54-जी-5323) चालक तरूण चौधरी(20) पुत्र विपिन कुमार निवासी क्वार्टर नंबर 1247 एल टी 2 सैक्टर 3 तलवाड़ा जोकि गांव चक्क पंडायण से तलवाड़ा को जाती संपर्क सड़क से तलवाड़ा की तरफ एक्टिवा पर स्वार हो कर अपने एक अन्य साथी के साथ आ रहा था। लेकिन जैसे ही उसने एक्टिवा को तलवाड़ा-हाजीपुर के जीटी रोड पर पहुंचते ही तलवाड़ा से हाजीपुर को जा रही महिंद्रा पिकअप के साथ जोर से टक्कर हो गई।
जिसमें एक्टिवा पर स्वार एक अन्य युवक विकास चौधरी भी सड़क पर गिर जाने के बावजूद बाल-बाल बच गया।इस सड़क दुर्घटना मे एक्टिवा चालक तरूण चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नही हुआ था।लेकिन पुलिस इस मामले की गहनता के साथ करने मे जुटी हुई है। सहायक थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने वताया कि मामले की जांच पड़ताल पूर्ण होते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा।एक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस कर्मी को धक्का देकर चोर फरार : माहिलपुर में तीन मेडिकल स्टोर में चोरी

गढ़शंकर, 11 जून  : बीती रात फगवाड़ा रोड माहिलपुर में अज्ञात चोरो ने तीन मेडिकल स्टोर के ताले तोड़कर नगदी चोरी कर ली, इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने चोरों को पकड़ने की...
article-image
पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अमृतसर शहर के पटवारी रवि प्रकाश को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने...
article-image
पंजाब

पुलिस की गाड़ी को साइड नहीं दी- युवक को नशे के झूठे केस केस में फंसाया : कोर्ट ने एक लाख रुपये का मुआवजा वसूलने को कहा

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने एक पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया और एक व्यक्ति को 1 लाख रुपये का मुआवजा दिया। बता दें कि पूरा मामला पंजाब पुलिस की कार्रवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

चंडीगढ़ :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- पंजाब पुनर्गठन के बाद हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे। जरूरत पड़ी तो हम कानूनी कदम भी उठाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!