युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी गोली : किल्ले जमीन को लेकर चल रहा पुराना विवाद

by

अबोहर  :  गांव गिदडांवाली निवासी एक युवक को उसके ही पड़ोसी खेत मालिक ने पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया जिसने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। घायल को उसके दोस्त ने बाईक के  से  सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

अस्पताल में उपचाराधीन 25 साल के जशनदीप सिंह पुत्र निर्मलजीत ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी खेत मालिक से तीन किल्ले जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है जिसका अदालत में केस भी चल रहा है लेकिन उक्त पड़ोसी खेत मालिक कुछ रसूखदार लोगों की मदद से उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। उन्हीनों कहा रविवार को वह अपने भाई के साथ खेत में गया तो उक्त पड़ोसी खेत मालिक जबरन उनके खेत में घुस आया और उससे धक्का मुक्की शुरू कर दी जब उसने विरोध जताया तो आरोप के अनुसान उकत पड़ोसी खेत मालिक ने अपनी 32 बोर पिस्टल से उसके प्राइवेट पार्ट पर फायर कर दिया जिससे वह घायल हो गया। गोली चलने पर उसके भाई ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। जशनदीप ने बताया कि उसके द्वारा शोर मचाने पर अन्य लोग एकत्रित हुए तो वह किसी तरह वहां से भागा और अपने दोस्त परमजीत को फोन किया जिसने तुरंत वहां आकर उसे यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बताई होने के कारण उसे फरीदकोट रैफर कर दिया गया है।

एसपी आशवंत सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि गांव में गोली चलने की सूचना उन्हें मिली है इसके लिए डीएसपी हरीश कुमार की जांच के लिए डयूटी लगा दी गई है जो मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पीर साबिर दरबार हरमां में वार्षिक जोड़ मेला संपन : गद्दीनशीन साई महिंदर पाल ने संगत को आशीर्वाद दिया और उनकी मनोकामनाएं पूरी होने के दरबार में अरदास की

गढ़शंकर। गांव हरमां में जनता-ए-गोसपाक पीर साबिर दरबार में गद्दीनशीन साई महिंदर पाल की देखरेख में वार्षिक जोड़ मेला संपन हो गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जनता-ए-गोसपाक पीर साबिर दरबार में...
article-image
पंजाब

इनोवा व स्विफ्ट की टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत : परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

सुबह हादसा और देर रात तक पुलिस ने हाइवे किनारे से नहीं हटवाए वाहन जालंधर :  जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधीपुर  फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार तबाह...
article-image
पंजाब

64 लाख 68 हजार 500 रुपए का मुआवजा बाढ़ प्रभावित लोगों को अभी तक दिया जा चुका : कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने राजस्व व कृषि विभाग को खेतों में बाढ़ का पानी के उतरने के साथ ही विशेष गिरदावरी की दी हिदायत फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे के लिए युद्ध स्तर पर...
article-image
पंजाब

हर साल 1,800 कॉन्स्टेबल और 300 उप निरीक्षकों की भर्ती. कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोर

पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार के साथ ही कानून-व्यवस्था पर भी लगातार फोकस कर रही है. राज्य सरकार का कहना है कि साल 2022 में...
Translate »
error: Content is protected !!