इनोवा व स्विफ्ट की टक्कर में दंपति समेत 3 की मौत : परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगाए आरोप

by

सुबह हादसा और देर रात तक पुलिस ने हाइवे किनारे से नहीं हटवाए वाहन

जालंधर :  जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिधीपुर  फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। हादसा उस समय हुआ जब अमृतसर से जालंधर की ओर गलत साइड से जा रही इनोवा कार स्विफ्ट कार से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्विफ्ट कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एसएसएफ टीम और एंबुलेंस की मदद से तुरंत न्यू ऑर्थो केयर अस्पताल, करतारपुर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान प्रियंका तिवारी (27) की मौत हो गई। बाद में सुरिंदर शुक्ला (29) और उनकी 65 वर्षीय मां जमवंती ने भी देर शाम दम तोड़ दिया। हादसे में दंपति की तीन बेटियां अंशिका (13), अर्पिता (8) और एक वर्षीय मानवी घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। एसएसएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया और ट्रैफिक सुचारु कराया। मामले की सूचना थाना करतारपुर पुलिस को दे दी गई है। वहीं, मृतकों के परिजनों का आरोप है कि इतने गंभीर हादसे के बावजूद अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 10:00 बजे के करीब हुआ था लेकिन देर रात तक गाड़ियां हाईवे के किनारे ही क्षतिग्रस्त खड़ी है उन्हें किसी ने हटवाने की कोशिश तक नहीं की। सड़क सुरक्षा फोर्स ने घायलों को अस्पताल जरुर पहुंचा लेकिन करतारपुर पुलिस ने रोड क्लियर करवाने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। हाईवे के किनारे खड़े क्षतिग्रस्त वाहन हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।
मृतक की बहन माया शुक्ला ने आरोप लगाया कि सुबह हादसा हुआ था पूरा परिवार डेरा ब्यास जा रहा था जिसमें उनकी मां भी थी। हादसे के बाद पुलिस ने उनको कार्रवाई के नाम पर सिर्फ टालमटोल किया और देर रात तक कंप्लेंट नहीं लिखी गई। माया ने कहा कि सुरेंद्र शुक्ला ही पूरे परिवार में कमाने वाले थे। हादसे में दो भतीजियों की दोनों टांगें टूट गई है और एक का एक पर टूटा है जिसे ठीक होने में लंबा समय लग जाएगा। परिवार को संभालने वाला कोई नहीं बचा। पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा तो कंप्लेंट देने की बात कह कर इधर-उधर घुमाते रहे। गलतसाइड से आ रही जिस इनोवा की टक्कर से हादसा हुआ उसे पुलिस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर कर दूसरी ओर आने की बात कह रही है जबकि ऐसा है नहीं। पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है क्योंकि बार-बार कर चालक और मालिक का नाम पूछते रहे पर पुलिस ने कुछ भी नहीं बताया।

ड्यूटी अफसर पप्पू गिल से हादसे और कार्रवाई को लेकर जब सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सुबह घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया था जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहनों को साइड में करवा दिया था। इनोवा की गलत साइड से आने के परिवार के आरोपी पर पुलिस ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है लेकिन दोनों वाहनों की टक्कर आमने-सामने हुई है। जिसमें प्रथम दृष्टया इनोवा कर चालक की गलती सामने आई है जोकि हादसे में घायल हुआ था उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनोवा चालक की पहचान मुकेश चोपड़ा पुत्र इंद्र पाल चोपड़ा निवासी सेंट्रल टाउन जालंधर के रूप में हुई है और गाड़ी जानकी पत्नी इंद्रपाल चोपड़ा के नाम पर दर्ज है।
फिलहाल देर रात तक पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज नहीं किए थे।
पीड़ित परिवार की माने तो पुलिस ने जो शिकायत दी थी उसमें इनोवा कार को डिवाइडर पारकर दूसरी साइड आने से हादसा लिखा था। जिसपर पीड़ित परिवार ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी से बात की थी तो उन्होंने कहा था कि इनोवा गलत साइड से आ रही थी जिस वजह से हादसा हुआ है और अब पुलिस कुछ और ही बयान लिख रही है। सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारी इंचार्ज सुखपाल सिंह से हुई बात की रिकॉर्डिंग भी हमारे पास है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माता चंचल कौर की मरने पश्चात आंखें दान : माता के निधन पर पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष राजिंदर शूका को सदमा

गढ़शंकर,  22 सितंबर: गढ़शंकर इलाके की विख्यात शख्सियत स. राजेंद्र सिंह शूका पूर्व नगर कौंसिल अध्यक्ष गढ़शंकर को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनके माता चंचल कौर का आज सुबह आकस्मिक निधन हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

पूरे दिल्ली में धारा 144 लागू, इससे पहले केवल बॉर्डर पर थी धारा लागू : किसानों के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर

नई दिल्ली :   राष्ट्रीय राजधानी में 13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर सिंघू, गाजीपुर और टिकरी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है तथा यातायात पाबंदियां लागू की...
article-image
पंजाब

ऑब्जरवेशन होम, ओल्ड एज होम व चिलड्रन होम का जिला एवं सत्र न्यायधीश ने किया औचक निरीक्षण

होशियारपुर, 07 जुलाई:जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल की ओर से ऑब्जरवेशन होम, ओल्ड एज होम व चिलड्रन होम राम कालोनी कैंप का औचक दौरा किया गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत डघाम स्कूल में बच्चों के मुकाबले आयोजित

गढ़शंकर, 28 सितम्बर : शहीद भगत सिंह के 116वें जन्म दिवस के अवसर पर तथा मेरी माटी मेरा देश मुहिम तहत आज सरकारी हाई स्कूलडघाम में विद्यार्थियों के विभिन्न प्रकार के मुकाबले करवाए गए।...
Translate »
error: Content is protected !!