युवक को तेजधार हथियारों से काट कर मार डाला , दूसरे को मारी गोली, गंभीर घायल – एक अज्ञात सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर । गढ़शंकर के गांव अलीपुर में कल देर रात करीव एक दर्जन युवकों ने तेज हथियारों से हमला कर काट कर एक युवक की हत्या कर दी और एक को गोली मार गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने दस युवकों के नाम से और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या करने के आरोप, मोटरसाईकल तोडऩे और आर्मस एकट तहत व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गढ़शंकर पुलिस को दिए ब्यान में नितिश कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी चनकौई थाना बलाचौर, जिला शहीद भगत सिंह नगर ने बताया कि उसका भााई नितिन कुमार अपने दोस्त शमी कपूर उफ दीपा पुत्र बलवीर राम के साथ जन्म दिन की पार्टी पा जाने के बाद वापिस रात आठ वजे घर आ गया था। जिसके बाद राज कुमार पुत्र गुडडू शाह निवासी बार्ड नंबर सात, बलाचौर की काल नितिन कुमार को आई और कहा कि शम्मी कपूर उर्फ दीपा के पास कोई वाहन नहीं है और उसे उसके गांव अलीपुर छोडऩे जाना है। जिसके बाद मैं अपने भाई नितिन कुमार के साथ सपलैंडर मोटरसाईकल नंबर पीबी-20ई-2595 पर जन्म दिन की पार्टी वाली जगह गांव गर्ले बेट पहुंच गए और नितिन का दोसत राज कुमार भी अपने बाईक पर वहां पहुंच गया।
जिसके बाद दोनों भाई एक मोटरसाइकल पर और राज कुमार के मोटरसाईकल पर शम्मी कपूर उर्फ दीपा हो गया। जिसके बाद हम सभी शम्मी कपूर को उसके गांव अलीपुर छोडऩे गए तो गांव की ग्राऊंड के पास काफी युवक इकत्र थे। जिनके पास तेजधार हथियार थे। उन्होंने हमें रोक लिया और शम्मी कपूर से बहस करने लगे। जिसके बाद वह शम्मी कपूर को घसीट कर ग्राऊंड में ले गए और वहां पर उसके साथ मारपीट करने लगे तो नितिन कुमार उसे छुड़ाने के लिए वहां गया। इस दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ढेसी पुत्र पाल सिंह निवासी अलीपुर ने शम्मी कपूर पर पिस्टल से गोली चला दी और गोली शम्मी की बाजू में लगी। जिसके बाद तेजिंद्र सिंह बिज्ञानी पुत्र परमजीत सिंह निवासी अलीपुर , नीरज कुमार उर्फ अकाश पुत्र राज कुमार निवासी सैला ख्ुार्द , अकाशदीप पुत्र कुलदीप कुमार निवासी ग्रीन रेवन्यू, बार्ड नंबर सात,गढ़शंकर, राजदीप सिंह उर्फ दीपा पुत्र सतवीर सिंह निवासी हियातपुर रूडक़ी थाना पोजेवाल, पाला निवासी सैला ख्ुार्द ने कृपाणों व जग्गू निवासी सिकंदरपुर, जय निवासी नवांशहर, सुखेदव ङ्क्षसंह पुत्र चूहड़ सिंह निवासी भज्जलां और बिंदा निवासी हियातपुर रूडक़ी, पुलिस थाना पोजेवाल व अन्य अज्ञात युवकों ने खंडों व अज्ञात ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और हम डर के मारे मोटरसाईकल फेंक कर वहां से भाग गए। जिसके बाद जब हमलावार अपने वाहन लेकर वहां से फरार हो गए तो मैनें और राज कुमार नितिन को गंभीर घायल अवस्था में राजा अस्पताल नवांशहर में ईलाज के लिए ईलाज में भर्ती करवाया। लेकिन वहां पर नितिन की ईलाज के दौरान मौत हो गई।
इसके ईलावा शम्मी कपूर उर्फ दीपा को गांव के कुछ लोगो ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में ईलाज के लिए भर्ती करवाया। जिसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डाकटरों ने सिवल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया।
एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने बताया कि एक आात सहित दस आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 109,324(4), 101(3), 190, 25 व 27 तहत मामला दर्ज कर लिय गया है और शीध्र आरोपियों को ग्रिफतार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

8000 किसानों को 3.04 करोड़ रुपए किए वितरित, साल में मिलेंगे 18 करोड़ : अर्की विधानसभा क्षेत्र से दूध प्रोत्साहन योजना और परिवहन अनुदान की मुख्यमंत्री सुक्खू ने शुरूआत की

प्रदेश सरकार ने निभाए किसानों से किए वायदे ; मुख्यमंत्री  सुक्खू एएम नाथ। अर्की :   किसानों से अपना वादा निभाते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिला के अर्की विधानसभा क्षेत्र...
article-image
पंजाब

6 महीने से AIG फरार – बर्खास्त एआइजी राजजीत को भगौड़ा करार करने की तैयारी : प्रॉपर्टी सीज करने के आदेश जारी

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस से बर्खास्त एआइजी राजजीत को भगौड़ा करार करने की तैयारी कर ली गई है। स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से इस मामले में कोर्ट में रिपोर्ट दी जाएगी कि राजजीत पिछले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी ने 33 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 33...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित तीन नशा तस्कर गिरफ़्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित तीन नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी)...
Translate »
error: Content is protected !!